27
Mar
फूलपुर, प्रयागराज/ इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। डॉ. अवस्थी को हाल ही में प्रतिष्ठित “रॉसडेल पायनियर अवॉर्ड” और “फर्टिलाइज़र मैन ऑफ इंडिया” के सम्मान से नवाजा गया है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर इफको फूलपुर इकाई के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्राम प्रधानों ने हर्ष व्यक्त किया। डॉ. अवस्थी का स्वागत समारोह बाबूगंज के नजदीक भुलई का पूरा गांव में आयोजित किया गया, जहां इफको प्लांट के आसपास के ग्राम प्रधानों ने उनका अभिनंदन किया। इस स्वागत समारोह में महिला ग्राम प्रधानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके…
