Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12497 Posts
सीएमपीडीआई परिवार के 2 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘कांफ्रेस हॉल ’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें  एस0 कुण्डु-महाप्रबंधक (सिविल) एवं  बाबुलाल-बस खलासी शामिल हैं। इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक  अजय कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार केशरी,  टुकलाल एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधि  राम…
Read More
एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने प्रभावित सिंदवारी गाँव के विस्थापितों को वितरण किया वर्तन  

एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने प्रभावित सिंदवारी गाँव के विस्थापितों को वितरण किया वर्तन  

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने आज परियोजना प्रभावित सिंदवारी गाँव के विस्थापित जो अब कुंडलीबागी में बस गए हैं उनके बीच एक विशेष बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत सिंदवारी से विस्थापित होकर कुंडलीबागी में बसे 56 परिवारों को कुल 10 प्रकार के बर्तन प्रदान किए गए।  इस वितरण में हॉटपॉट, वाटर फिल्टर, मिक्सर, प्रेशर कुकर, चकला, बेलन, मसाला बॉक्स, स्टील ग्लास, रोटी तवा और चिमटा जैसे बर्तन शामिल थे। विस्थापित ग्रामीणों ने इन बर्तनों को पाकर खुशी जाहिर की और एनटीपीसी को धन्यवाद दिया। इससे पहले भी पकरी बरवाडीह परियोजना के द्वारा…
Read More
आई एस पी में स्वच्छता पखवाड़ा : छात्रों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित

आई एस पी में स्वच्छता पखवाड़ा : छात्रों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित

बर्नपुर, : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत, 27 मार्च को बर्नपुर में आईएसपी द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना था।बर्नपुर गर्ल्स और बॉयज हाई स्कूल के छात्रों द्वारा एक स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें 100 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से स्वच्छता और स्वच्छ जीवनशैली का संदेश फैलाया। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह एच एम एम विभाग में आयोजित किया गया, जहां 52 कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और सतत विकास की दिशा में योगदान देने की शपथ ली।स्वच्छता प्रयासों को और मजबूत करते हुए, आई…
Read More
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न 

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न 

 चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशन में जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी (वि०रा० ) सुरेन्द्र सिंह व अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रतन वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक की कार्यवाही भूतपूर्व सैनिकों ने अपना परिचय देते हुए प्रारम्भ की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी पूर्व सैनिकों से पेंशन,चिकित्सा, आर्थिक अनुदान, बैंक ऋण, पुलिस सुरक्षा, जमीन सम्बंधी मामलों पर रूचि लेते हुए व्यक्तिगत तौर पर पूर्व सैनिकों से समस्या के बारे में जाना जिसपर कुछ लोगों के द्वारा समस्याएं बताई गई। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा…
Read More
काशी कालातीत है और समस्त आगमों का आदिस्रोत है

काशी कालातीत है और समस्त आगमों का आदिस्रोत है

वाराणसी। भारत की आगम परम्परा का शाश्वत एवं जाग्रत स्वरूप है काशी। यहाँ की संस्कृति में शाश्वत भारतीय ज्ञान परम्परा को सहेजने हेतु प्रतिबद्ध इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी द्वारा विषय 'भारत की आगम परम्परा’ पर आधारित द्विदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के अन्तिम दिवस का संचालन 28 मार्च, 2025 को कला केन्द्र के सभागार में प्रथम सत्र का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. केदार नाथ शर्मा थे। इस सत्र में जम्मू से प्रो करतार चंद शर्मा ने पवनविजय स्वरोदय के महत्त्वपूर्ण व्याख्याओं को तन्त्रग्रन्थों से प्रतिपादित किया, नालन्दा डॉ. प्रांशु समदर्शी ने तिब्बत में बौद्ध…
Read More
सीआईएसएफ यूनिट विंध्याचल ने आयोजित किया सुरक्षा कार्यशाला

सीआईएसएफ यूनिट विंध्याचल ने आयोजित किया सुरक्षा कार्यशाला

सोनभद्र, सिंगरौली।  सीआईएसएफ यूनिट ने एनटीपीसी विंध्याचल के साथ मिलकर तापीय ऊर्जा क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कौशिक गांगुली, डीआईजी (ई ज़ेड-II हेड क़्वार्टर्स प्रयागराज ) ने किया, जिनके साथ ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल), राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) और विभिन्न स्टेशनों के प्रबंधन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में सीआईएसएफ के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र के एनटीपीसी यूनिट्स के साथ-साथ यूपीआरवीयूएनएल द्वारा सामना किए जा रहे सुरक्षा चुनौतियों और परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। श्री  गांगुली, DIG (ई ज़ेड-II…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर के तत्वावधान में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली द्वारा संचालित महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।इस समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर एवं आर एंड आर)  माहताब आलम, कार्यपालक (सीएसआर)  निखिल जायसवाल, जिला अग्रणी प्रबंधक  रंजीत कुमार, यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक  विजय कुमार और फैकल्टी श्रीमती निशा द्विवेदी सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्थान द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम और बढ़ा सकें। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक…
Read More
सोर्सेक्स इंडिया 2025 का सफलतापूर्वक समापन, वैश्विक सोर्सिंग के लिए नए द्वार खुले

सोर्सेक्स इंडिया 2025 का सफलतापूर्वक समापन, वैश्विक सोर्सिंग के लिए नए द्वार खुले

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो ) ने सोर्सेक्स इंडिया 2025 का सफलतापूर्वक समापन किया, जो 26-28 मार्च, 2025 को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय कार्यक्रम को घरेलू निर्माताओं और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में एक प्रमुख वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में भारत की भूमिका मजबूत हुई। सोर्सेक्स इंडिया 2025 ने व्यावसायिक सहयोग, बाजार अन्वेषण और भारतीय विनिर्माण की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम में खाद्य और पेय पदार्थ, स्वास्थ्य और सौंदर्य, एफएमसीजी  और एफएमसीडी , अपैरल और परिधान, कपड़ा और गृह सज्जा, ई-कॉमर्स सेवाएँ…
Read More
जनपद के सभी विभागों में आयोजित हुआ जनसंवाद दिवस

जनपद के सभी विभागों में आयोजित हुआ जनसंवाद दिवस

जनसंवाद दिवस पर 318 असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं को सुनते हुए 227 का किया गया प्रभावी निस्तारण भदोही -जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की दिशा में प्रत्येक वृहस्पतिवार ‘‘जनसंवाद दिवस’’ (विभागवार समस्या निस्तारण हेतु विशेष दिवस) का आज सभी विभागों द्वारा आयोजन कर शिकायतों का प्रभावी  निस्तारण  किया गया।   जिलाधिकारी विशाल सिंह के पहल के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) कुंवर वीरेन्द्र मौर्य की देख रेख में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आइजीआरएस व अन्य शिकायती पोर्टल पर लम्बित वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में असंतुष्ट फीडबैक वाले शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई कर त्वरित निस्तारण किया…
Read More
जिला जज,डीएम,एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया संयुक्त निरीक्षण

जिला जज,डीएम,एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया संयुक्त निरीक्षण

विभिन्न बैंरकों, रसोई घर, डिस्पेंसरी आदि का लिया गया जायजा भदोही/ जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह , जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक , अपर जिला जज निवेदिता अस्थाना द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली, तथा जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्ञानपुर जिला जेल में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष/महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी…
Read More