Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12470 Posts
जिलाधिकारी ने परशुरामपुर में क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता, सुनी जन समस्याएं

जिलाधिकारी ने परशुरामपुर में क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता, सुनी जन समस्याएं

भदोही / जिलाधिकारी विशाल सिंह ने विकास खण्ड ज्ञानपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत परशुरामपुर में क्षेत्रीय लेखपाल के साथ गेहूं की क्राप कटिंग कराकर फसल उत्पादकता को परखा। जिलाधिकारी द्वारा अपनी देखरेख में कृषक रमाकांत के खेत में गेहूं की क्राप कटिंग कराया गया । चयनित भूखंड के 43.33 वर्ग मीटर में क्राप कटाई कराई गई। फसल का वजन 12.250 किग्रा पाया गया ।जिलाधिकारी ने फसल का वजन कराकर पैदावार की जांच की। चौड़ीकरण हो रहे सड़क के किनारे स्थित होने के कारण इस खेत में उत्पादकता कम रही।उन्होने बताया कि पैदावार के आकलन करने हेतु पूरे जनपद में फसल गेहूं…
Read More
ट्रक के धक्के से पिता की मौत, पुत्र घायल

ट्रक के धक्के से पिता की मौत, पुत्र घायल

मृतक ट्रेजरी ऑफिस से रिटायर कर्मचारी थे  अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित छातो गांव के पास हनुमान घाटी के समीप बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल घायल हो गए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लाने पर चिकित्सक ने पिता हृदयनाथ पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया । प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की  वार्ड नं 18 न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज सोनभद्र निवासी 40 वर्षीय मनीष पांडेय पुत्र हृदय नाथ पांडेय 75 वर्षीय हृदय नाथ…
Read More
आरएसएस ने निकाली पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा

आरएसएस ने निकाली पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर  सैकड़ो स्वयंसेवको ने निकाली शोभायात्रा  अहरौरा, मिर्जापुर/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं संघ के 100  वर्ष पूर्ण होने पर और आद्य सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  नगर के नई बाजार में स्थित एक विद्यालय से पथ संचलन की शुरुआत हुई। घोष वादन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक के साथ आद्य सर संघ चालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार को सामूहिक रूप से प्रणाम किया गया। तत्पश्चात भगवा ध्वज आरोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  मुख्य वक्ता डॉ. राकेश सह प्रांतीय कार्यवाह काशी, गोविंद…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन एवं प्रथम बैच का शुभारंभ

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन एवं प्रथम बैच का शुभारंभ

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने अपने  नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत कौशल विकास और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान, बघेड़ा, प्रयागराज में एक कंप्यूटर लैब की स्थापना की है। दिनांक 02 अप्रैल 2025 को मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय एवं अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय द्वारा कंप्यूटर लैब  का उद्घाटन एवं प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आसपास की 200 ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर…
Read More
एनटीपीसी दर्लिपाली में धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया ‘उत्कल दिवस’

एनटीपीसी दर्लिपाली में धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया ‘उत्कल दिवस’

 दर्लिपाली /  एनटीपीसी  दर्लिपाली में उत्कल दिवस (ओडिशा स्थापना दिवस) 01 अप्रैल 2025 को धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जैसे कि उड़िया गायन, चित्रकला, और उड़िया बोलने की प्रतियोगिता (गैर-उड़िया बोलने वालों के लिए)। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों, गृहणियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिताएं शुभ्रज्योति नगर के उत्कर्ष भवन में दो श्रेणियों में आयोजित की गईं: कक्षा I से V (ओडिशा के स्मारक) और कक्षा VI से X (ओडिशा के त्यौहार)। इसके अतिरिक्त, उड़िया बोलने और ओडिशा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उत्कल दिवस…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम ने मनाया 17वें स्थापना दिवस का शानदार उत्सव

मेजा ऊर्जा निगम ने मनाया 17वें स्थापना दिवस का शानदार उत्सव

प्रयागराज । बुधवार को मेजा ऊर्जा निगम ने अपने 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम के प्रेरक और उत्साहवर्धक संबोधन से हुई, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटकर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। अपने संबोधन में श्री चट्टोपाध्याय ने मेजा ऊर्जा निगम की अब तक की यात्रा की सराहना करते हुए, भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए सभी को प्रेरित किया और इस दिशा में कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। इसके …
Read More
राउरकेला इस्पात संयंत्र के नए प्लेट मिल ने वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी जीती 

राउरकेला इस्पात संयंत्र के नए प्लेट मिल ने वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी जीती 

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के नए प्लेट मिल ने वर्ष 2024-25 के लिए चैंपियन ऑफ द ईयर ट्रॉफी जीती, जबकि सिंटरिंग प्लांट-IIII उपविजेता रहा। 1 अप्रैल को गोपबंधु सभागार  में आयोजित वार्षिक निष्पादन समीक्षा और पुरस्कार समारोह में आरएसपी के निदेशक प्रभारी, श्री आलोक वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए।  निदेशक प्रभारी ने चार क्षेत्रों और ओडिशा खान समूह के विभागों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए निष्पादन पुरस्कार भी प्रदान किए, जिसके लिए संयंत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 को सकारात्मक रूप से पूरा किया है। आयरन और रॉ मैटेरियल जोन से, ब्लास्ट फर्नेस विजेता रहा, जबकि…
Read More
सेल, आर.एस.पी. द्वारा आयोजित ओडिशा दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सेल, आर.एस.पी. द्वारा आयोजित ओडिशा दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) द्वारा 1 अप्रैल, 2025 को सिविक सेंटर में आयोजित ओडिशा दिवस समारोह में ओडिशा की समृद्ध कला- संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी, श्री आलोक वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष, श्रीमती नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन),  तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स),  बिस्वरंजन पलाई, कार्यपलाक निदेशक (सामग्री प्रबंधन),  अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एम.पी.सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ),  सुदीप पाल चौधरी, दीपिका महिला संघति…
Read More
जन समस्या के निराकरण को लेकर राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जन समस्या के निराकरण को लेकर राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। श्री सोनी ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत कराया की चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी अंतर्गत वार्ड 8 मां शारदा कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की अति आवश्यकता है इस क्षेत्र में वर्षों से घनी आबादी निवास करती है और शाम होते घनघोर अंधेरा होने के कारण आए दिन घटना दुर्घटनाएं घटित होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, इसके मद्देनजर समुचित प्रकाश की व्यवस्था किया जाना चाहिए।   समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव…
Read More
गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये लोगों को प्रयास करना चाहिये – जिलाधिकारी

गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये लोगों को प्रयास करना चाहिये – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने लू प्रकोप, हीटवेव के दृष्टिगत जनपद वासियों से की  अपील सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में गर्मी बढ़नी लगी है और आने वाले सप्ताह में और अधिक गर्मी पड़ने की सम्भावना है। गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है। जब मनुष्य को प्यास लगती है तो पानी का संग्रहण कर लेता है अथवा वह कहीं से भी पानी मांगकर पी लेता है लेकिन परिंदे व पशुओं को प्रचण्ड गर्मी में यहां-वहां पानी के लिये भटकना पड़ता है। गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की…
Read More