Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12587 Posts
अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग

अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग

  संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र  सोनभद्र। दो दिन पूर्व प्रयागराज जनपद के औद्योगिक क्षेत्र नैनी में अधिवक्ता को चौकी इंचार्ज संजीव कुमार द्वारा बुरी तरह पीटने की घटना की जानकारी होते ही जनपद प्रयागराज सहित प्रदेश के अधिवक्ता संघों एवं अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस द्वारा बेवजह अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जान लेवा पिटाई की घटना की जानकारी होते ही संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के उच्च पुलिस अधिकारियों को…
Read More
महिला जागरूकता : कानूनी टिप्स देकर महिला सिपाही कर रहीं जागरूक

महिला जागरूकता : कानूनी टिप्स देकर महिला सिपाही कर रहीं जागरूक

सोनभद्र। सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की…
Read More
ब्लॉक प्रमुख ने बेठीगांव में इंटरलॉकिंग मार्ग का किया उद्घाटन

ब्लॉक प्रमुख ने बेठीगांव में इंटरलॉकिंग मार्ग का किया उद्घाटन

 सोनभद्र।  ग्राम पंचायत बेठीगांव में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग का शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने लोकार्पण किया। मुख्य मार्ग से तपेश्वर तिवारी के घर तक करीब चार लाख रुपये की लागत से 60 मीटर लम्बा इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा की इंटरलाकिंग का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण भी उसी दिशा में एक कदम है। इस मौके पर प्रधान नीलम तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, हरि प्रसाद ,…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास से जुड़े सूचकों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सूचकों पर लगातार निगरानी रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से संबंधित जिन सूचकों की प्रगति वर्तमान में राज्य के औसत से नीचे है, उन्हें प्राथमिकता के आधार…
Read More
युवाओं को एन.एस.आई.सी इनक्यूबेशन सेंटर में रिफ्रेक्ट्रीज के लिए सहायक मेसन के व्यवसाय में प्रशिक्षित किया गया

युवाओं को एन.एस.आई.सी इनक्यूबेशन सेंटर में रिफ्रेक्ट्रीज के लिए सहायक मेसन के व्यवसाय में प्रशिक्षित किया गया

राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत राउरकेला के औद्योगिक मलिन बस्तियों और परिधीय क्षेत्रों के 30 स्थानीय युवाओं के दूसरे बैच को कौशल विकास पहल के हिस्से के रूप में ‘रिफ्रेक्ट्रीज के लिए सहायक मेसन’ के व्यापार में सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया है।  राउरकेला के सेक्टर-15 स्थित आजीविका व्यवसाय इनक्यूबेशन सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम एन.एस.आई.सी, एन.एस.टी.एफ.डी.सी और सेल, आरएसपी के बीच त्रिपक्षीय सहयोग के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। प्रति बैच 5.00 लाख रुपये की लागत से विकसित यह पहल आरएसपी के रोजगार संवर्धन प्रयासों का एक प्रमुख…
Read More
आर.एस.पी अग्निशमन सेवा इकाई द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में अग्निशमन एवं बचाव प्रदर्शन का आयोजन

आर.एस.पी अग्निशमन सेवा इकाई द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में अग्निशमन एवं बचाव प्रदर्शन का आयोजन

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के उपलक्ष्य में विभिन्न लक्षित आबादी को लक्ष्य बनाकर इस्पात नगरी के विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन एवं बचाव प्रदर्शन आयोजित किए गए। 15 अप्रैल को जंग्यासेनी, सेक्टर-17 में जन जागरूकता सह बचाव प्रदर्शन का आयोजन किया गया। लगभग 60 गृहणियों के एक समूह को विभिन्न अग्निशमन एवं बचाव तकनीकों के साथ-साथ एलपीजी गैस सिलेंडर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और अनुप्रयोग के बारे में शिक्षित किया गया। 16 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल,…
Read More
गुरु तेग बहादुर साहिब का 404 वा प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

गुरु तेग बहादुर साहिब का 404 वा प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

तीन दिन तक चले कार्यक्रम में अन्तिम दिन निकाली गई शोभा यात्रा  अहरौरा, मिर्जापुर / श्री गुरू बहादुर साहिब का 404 वा प्रकाश उत्सव अहरौरा के श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी गुरू सिंह सभा के गुरू द्वारा मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया तीन दिन तक चले कार्यक्रम में अन्तिम दिन शुक्रवार शाम को गुरू तेग बहादुर की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई। तीन दिन से चल रहे प्रकाश उत्सव कार्यक्रम मे गुरू वाणी, कीर्तन शबद का आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम को गुरूद्वारा गुरू तेग बहादुर साहिब से निकली शोभा यात्रा नगर के चौक बाजार, खरंजा, पांडेय जी दक्षिणी…
Read More
नगर की ऐतिहासिक जलधाराएं संकट में, विश्व धरोहर दिवस पर भविष्य को बचाने की पुकार

नगर की ऐतिहासिक जलधाराएं संकट में, विश्व धरोहर दिवस पर भविष्य को बचाने की पुकार

डाला/सोनभद्र । कभी डाला नगर की जीवनरेखा रही कौआ पथरहवा नाले आज मिट्टी, मलबे और उदासीनता के बोझ तले दबते जा रहे हैं। इन नालों की कल-कल बहती धारा अब एक मूक विलाप में बदल चुकी है। आसपास के खनन क्षेत्रों से लाकर योजनाबद्ध ढंग से इनमें मिट्टी डंप की जा रही है, जिससे इनका वृहद स्वरूप धीरे-धीरे मिटता जा रहा है,यह केवल एक जलधारा की बात नहीं है  यह नगर की आत्मा, उसकी सांस्कृतिक स्मृति और पर्यावरणीय संतुलन पर मंडराता संकट है।आज, जब पूरी दुनिया विश्व धरोहर दिवस मना रही है और अपनी विरासतों के संरक्षण का संकल्प दोहरा…
Read More
थर्मल टाइटन्स को काँटे की टक्कर देते हुये एडमिन चैंपियन की टीम मात्र 10 रन से पराजित हुई

थर्मल टाइटन्स को काँटे की टक्कर देते हुये एडमिन चैंपियन की टीम मात्र 10 रन से पराजित हुई

अनपरा सोनभद्र। हिंडालको रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर एवं फोनिक्स क्लब रेनुसागर के संयुक्त तत्वाधान में आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज के ग्राउण्ड में गुरुवार की देर शाम सर्किल क्रिकेट चैम्पियनशीप की कड़े  मुकाबले में थर्मल टाइटन्स की टीम ने कप्तान नीरज तिवारी के नेतृत्व में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये 10 रन से एडमिन चैंपियन को पराजित कर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया । गौरतलब है कि हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता चल रहा है जिसमें कुल  24 टीमों ने प्रतिभाग किया है।बताते चले कि सर्किल क्रिकेट चैम्पियनशीप क्रिकेट मैच का मुकावला…
Read More
एसईसीएल और टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज के बीच ₹ 7040 करोड़ की परियोजना के लिए हुआ समझौता

एसईसीएल और टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज के बीच ₹ 7040 करोड़ की परियोजना के लिए हुआ समझौता

पेस्ट फिल तकनीक से कोयला खनन करने वाला पहला कोल पीएसयू बनेगा एसईसीएल विलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कोयला खनन में पेस्ट फिल तकनीक का उपयोग करने वाली पहली कोयला कंपनी बनने जा रही है। भूमिगत खनन की इस पर्यावरण-हितैषी तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एसईसीएल और टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच ₹ 7040 करोड़ की परियोजना के लिए समझौता हुआ है।  इस समझौते के तहत, एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सिंघाली भूमिगत कोयला खदान में पेस्ट फिलिंग तकनीक द्वारा बड़े पैमाने पर कोयला उत्पादन किया जाएगा। 25 वर्षों की अवधि में इस परियोजना के माध्यम से…
Read More