19
Apr
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल 2025 को नई प्लेट मिल में अग्निशमन एवं बचाव प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक (एन.पी.एम. एवं एस.पी.पी.), आर.के.बिसारे, मुख्य महा प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), सुश्री आशा एस. कर्था, महा प्रबंधक ऑपरेशन (एन.पी.एम.), आर.एस.शर्मा, महा प्रबंधक मेकानिकल (एन.पी.एम.), एस.सुधाकर और महा प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएं), जे.बी.पटनायक, के साथ-साथ विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को विभिन्न अग्निशमन एवं बचाव तकनीकों के साथ-साथ विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं अनुप्रयोग…
