Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को भाकियू ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि 

आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को भाकियू ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि 

यूनियन ने मृतकों के परीजनों को एक एक करोड़ देने की किया मांग अहरौरा, मिर्जापुर। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए देश के सैलानियों को पूरा देश जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है वही लोगों में पाकिस्तान के प्रति गहरा आक्रोश है और मौत का बदला मौत से लेने की हिंदुस्तानी मांग कर रहे हैं । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्ध नाथ सिंह ने गुरुवार को देर शाम अपने गांव सोनपुर में कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की गई निर्मम हत्या के विरोध में मृतकों के आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च…
Read More
सभी अधिकारी खुद पढ़े आई०जी०आर०एस० का जियो ताकि गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हो सके – जिलाधिकारी

सभी अधिकारी खुद पढ़े आई०जी०आर०एस० का जियो ताकि गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हो सके – जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री डैश बोर्ड विकास व राजस्व की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न *जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया आवश्यक  निर्देश* चन्दौली । मुख्यमंत्री डैश बोर्ड/ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट  सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा  सभी विभागों की विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। *सीएम डैशबोर्ड* बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रदर्शित पैरामीटर्स पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिन विभागों द्वारा पैरामीटर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा जिसपर उन्होंने ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा…
Read More
गेहूं खरीद में लापरवाही करने वाले क्रय केंद्र या एजेंसी पर की जाएगी कठोर कार्यवाई – जिलाधिकारी

गेहूं खरीद में लापरवाही करने वाले क्रय केंद्र या एजेंसी पर की जाएगी कठोर कार्यवाई – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  गेंहूँ खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न* अभियान चलाकर अवैध गेहूं खरीद का गठित टीमो द्वारा किया जाएगा रोक थाम - जिलाधिकारी चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गेंहूँ खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान पी०सी०एफ० पी०सी०यू० तथा यू०पी०एस०एस०, नैफेड, एन०सी०सी०एफ० की स्थिति अत्यन्त खराब पायी गयी, जिसके लिये समस्त जिला प्रभारी को तीन दिन में गेंहूँ क्रय का प्रतिशत बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गेंहूँ के अवैध संचरण को रोके जाने हेतु तहसील स्तर पर गठित कमेटी  पुलिस बल के साथ सघन जॉच कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।…
Read More
पौराणिक प्रसिद्ध मुगलसराय के काली मंदिर को हटाने का श्रद्धालुओं ने किया विरोध

पौराणिक प्रसिद्ध मुगलसराय के काली मंदिर को हटाने का श्रद्धालुओं ने किया विरोध

डीडीयू नगर । काली माता धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी सदस्य गण , माता काली के भक्तगण , मां के प्रति आस्था रखने वाले भक्तगण एवं मंदिर के सदस्यगण नगर की सम्मानित जनता ने आज नगर में स्थापित प्राचीन काली माता मंदिर के प्रांगण में एक विरोध बैठक आयोजित किया।  बैठक में सभी सदस्यों ने सर्व सम्मत से यह निर्णय लिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बिना वार्तालाप किए हुए कहीं भी मंदिर को स्थापित करना गलत है इसकी जितना भी निंदा की जाए कम है। समस्त जनता को यह स्वीकार नहीं है कि माता काली…
Read More
हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 : परीक्षाएं, मूल्यांकन एवं परिणाम सफलतापूर्वक सम्पन्न

हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 : परीक्षाएं, मूल्यांकन एवं परिणाम सफलतापूर्वक सम्पन्न

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाएं दिनांक 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गईं। परीक्षाएं प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 कार्यदिवसों में आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दिनांक 19 मार्च से 02 अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया। परीक्षा परिणाम  परिषद के सभापति एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव तथा सचिव श्री भगवती सिंह द्वारा घोषित किए गए। हाईस्कूल परीक्षाफल - प्रमुख तथ्य कुल परीक्षार्थी: 25,45,815 संस्थागत: 25,36,104 व्यक्तिगत: 9,711 बालक: 13,27,024 बालिकाएं: 12,18,791 कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी:…
Read More
उत्पादन के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरे एनटीपीसी में रिहंद का चौथा स्थान

उत्पादन के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरे एनटीपीसी में रिहंद का चौथा स्थान

सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के शिवालिक अतिथि गृह में शुक्रवार को परियोजना प्रबंधन के तत्वावधान में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परियोजना प्रमुख की वार्ता  संपन्न हुई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सहजता और आत्मविश्वास के साथ दिया। उन्होंने कहा कि रिहंद स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी विषम से विषम परिस्थितियों में भी चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता रखते हैं। यही समर्पण और इच्छाशक्ति रिहंद की कार्य संस्कृति को विशेष बनाता है।  परियोजना प्रमुख नें अपने सम्बोधन में  कहा कि एनटीपीसी रिहंद प्रचालन प्रदर्शन में सभी…
Read More
पंडित लोकपति त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

पंडित लोकपति त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

वाराणसी। बेहद ईमानदार, स्पष्टवादी और सच्चे प्रखर जननेता के रूप में पंडित लोकपति  त्रिपाठी को सदैव याद किया जाता रहेगा।         उक्त विचार आज स्वर्गीय पंडित  लोकपति त्रिपाठी की पुण्यतिथि  पर इंगलिसिया लाइन कैम्प कार्यालय में पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंडित लोकपति  त्रिपाठी जी की  पुण्यतिथि पर उनको श्रध्दसुमन  अर्पित  करने के लिये आयोजित विचार  गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा ब्यक्त किया गया  ।   लोकपति जी के निकट सहयोगी रहे  सिंचाई आयोग  के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ  नेता विजय शंकर पाण्डेय  की.अध्यक्षता में हुई श्रध्दाजंलि सभा में विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को…
Read More
डब्ल्यूसीएल में फॉरेस्ट क्लीयरेंस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति के साथ उत्तरदायी सह-अस्तित्व का संकल्प है – जे. पी. द्विवेदी

डब्ल्यूसीएल में फॉरेस्ट क्लीयरेंस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि प्रकृति के साथ उत्तरदायी सह-अस्तित्व का संकल्प है – जे. पी. द्विवेदी

डब्ल्यूसीएल द्वारा “कोयला खनन में संसाधन नियोजन हेतु फॉरेस्ट क्लीयरेंस की महत्ता” विषय पर कार्यशाला आयोजित* नागपुर,। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) द्वारा आज “कोयला खनन में संसाधन नियोजन हेतु फॉरेस्ट क्लीयरेंस की महत्ता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कोयला खनन में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अनुपालन को सुदृढ़ बनाना एवं खनन क्षेत्र में सतत विकास को प्रोत्साहित करना रहा। इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डब्ल्यूसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) संचालन  अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे,…
Read More
आपदा में संकटमोचक बना एनटीपीसी नबीनगर, ग्रामीणों की मदद को CISF फायर विंग तत्पर

आपदा में संकटमोचक बना एनटीपीसी नबीनगर, ग्रामीणों की मदद को CISF फायर विंग तत्पर

नबीनगर (औरंगाबाद) — विद्युत परियोजना संचालन से आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए, एनटीपीसी नबीनगर आपातकालीन स्थितियों में ग्रामीणों के लिए संकटमोचक बनकर उभरा है। गर्मियों में ग्रामीण इलाकों में आग लगने की घटनाएं आम होती हैं, जिससे फसल और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसी घटनाओं में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए एनटीपीसी नबीनगर की CISF फायर विंग हमेशा तत्पर रहती है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षित जवानों की यह टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती है, जिससे नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। यह टीम परियोजना क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के मानव संसाधन विभाग द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2025 की संध्या को स्थानीय इंद्रप्रस्थ क्लब में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर परियोजना में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर की मुख्य अतिथि श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा (वनिता समाज) एवं  राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली) रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी, योगदान और समर्पण को मान्यता देना एवं उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर श्री राजीव अकोटकर ने महिला कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि “एनटीपीसी सिंगरौली महिलाओं की…
Read More