एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के मानव संसाधन विभाग द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2025 की संध्या को स्थानीय इंद्रप्रस्थ क्लब में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर परियोजना में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस विशेष अवसर की मुख्य अतिथि श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा (वनिता समाज) एवं  राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली) रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी, योगदान और समर्पण को मान्यता देना एवं उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर श्री राजीव अकोटकर ने महिला कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि “एनटीपीसी सिंगरौली महिलाओं की प्रतिभा और कर्मठता का सदैव सम्मान करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना द्वारा महिलाओं के लिए सभी आवश्यक संसाधन, सुविधा एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाता रहेगा।“

मुख्य अतिथि श्रीमती पीयूषा अकोटकर ने सभी महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई दी कि वह समाज में उन सभी वर्ग की महिलाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश हैं जिनसे उन्हें समाज में आगे बढ़ कर स्वयं व उनके परिवार के लिए कार्य करने की प्रोत्साहना मिल रही है। कार्यक्रम में  सिद्धार्थ मंडल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी महिलाओं को एनटीपीसी को गौरवान्वित करने के लिए एकजुट होकर विशेष प्रयत्न करने की आवश्यकता पर बल दिया।  कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के  मनोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (ऐश डाइक मैनेजमेंट),  रश्मि रंजन मोहंती, अपर महाप्रबंधक (पी. एण्ड. एस.),  नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन) भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *