Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
उप मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को 6888.24 लाख रूपये के 125 कार्यो की लोकापर्ण व शिलायांस कर, दी सौगात

उप मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को 6888.24 लाख रूपये के 125 कार्यो की लोकापर्ण व शिलायांस कर, दी सौगात

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व एमएलसी स्व0 बाबू पारसनाथ मौर्य की प्रतिमा का अनावरण कर नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश  स्वयं सहायता समूह की बहने निरन्तर आत्मनिर्भरता व स्वावलम्बन की ओर है अग्रसर- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भदोही। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर पुलिस लाईन हेलीपैड पर सांसद डॉ0 विनोद बिन्द,  जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी,  विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर,  विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे,  जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अभोली प्रियंका बिन्द, कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य, पूर्व विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक…
Read More
प्रयागराज का गौरव बढ़ा रही प्रयागराज की होनहार बेटियांः नन्दी

प्रयागराज का गौरव बढ़ा रही प्रयागराज की होनहार बेटियांः नन्दी

*मंत्री नन्दी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा महक जायसवाल के घर जाकर किया सम्मानित* *उज्जवल भविष्य की कामना की, हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने का वादा किया* प्रयागराज । ( मनोज पाण्डेय ) उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा महक जायसवाल को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के कनेहटी गांव स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। उत्साहवर्धन किया। सीमित संसाधन एवं अभावों के बाद भी अपने घर,…
Read More
रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रेल मंत्री तक पहुंचाने में नहीं रहेंगे पीछेः नन्दी

रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रेल मंत्री तक पहुंचाने में नहीं रहेंगे पीछेः नन्दी

डबल इंजन की सरकार में रेलवे ने पकड़ी रफ्तारः नन्दी इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतरी के साथ कर्मचारियों के विकास पर ध्यान दे रही भारत सरकार प्रयागराज/ डीआरएम सभागार प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित नौवें त्रैवार्षिक अधिवेशन में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिसमें मंत्री नन्दी ने रेल कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। कहा कि पूरे देश में रेल कर्मी जिस निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। वह अनुकरणीय है। मंत्री नन्दी ने कहा कि…
Read More
पटरी पर आ रही थी कश्मीर की आर्थिक व्यवस्था देश के दुश्मनों को ये रास नहीं आया – नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

पटरी पर आ रही थी कश्मीर की आर्थिक व्यवस्था देश के दुश्मनों को ये रास नहीं आया – नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

*पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय जरूर मिलेगा*  प्रयागराज ।( मनोज पाण्डेय ) उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल में बूथ संख्या 15 पर शनिदेव मंदिर के पास अतरसुइया में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी "मन की बात" कार्यक्रम को सुना। मंत्री नन्दी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के शुरुआत में ही प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पुनः एक बार फिर पूरे राष्ट्र को आश्वस्त किया कि पहलगाम…
Read More
अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों की उत्साहपूर्वक भागीदारी 

अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों की उत्साहपूर्वक भागीदारी 

राउरकेला। अग्निशमन सेवा सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में, सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के अग्निशमन सेवा विभाग ने 22 और 23 अप्रैल 2025 को इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-20 में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राउरकेला स्थित विद्यालयों के कक्षा-2 से कक्षा-10 तक के लगभग 200 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की गई थी, जिसका एक ही प्रेरक विषय था - "फायरमैन: जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए आपका साथी।" ग्रुप 'ए' में, कक्षा 8 से 10 तक के लगभग 50 छात्रों ने विचारशील और जीवंत पेंटिंग के माध्यम से…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में वनिता समाज के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

एनटीपीसी सिंगरौली में वनिता समाज के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

सोनभद्र । एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में दिनांक 26 अप्रैल 2025 को वनिता समाज के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय मनोरंजन केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,  राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं सभी गणमान्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से किया गया।  अपने स्वागत सम्बोधन में श्रीमती श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने सभी उपस्थित जनों को कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होने सभी वनिता समाज की सदस्याओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर के प्रतिभागिता करने के लिए बधाई दी।    इस कार्यक्रम…
Read More
तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल* रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री साहू को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत श्रमशीलता के सम्मान का उत्सव है, जिसने सदियों से प्रदेश की आत्मा को…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मिर्धा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है और आज उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित ही, इस…
Read More
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी में चयनित अभिषेक अग्रवाल को दी शुभकामनाएं

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यूपीएससी में चयनित अभिषेक अग्रवाल को दी शुभकामनाएं

सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई से मिली सफलता रायपुर,/ भारतीय प्रशासनिक सेवा में 243वीं रैंक हासिल करने अभिषेक अग्रवाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुभकामनाएं दी और शॉल और श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले श्री अग्रवाल ने युवाओं से अपील की कि वे सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई की बदौलत सफलता हासिल कर सकते हैं। यूपीएससी में मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। इसके सफलता के लिए उन्होंने अपने माता-पिता को श्रेय दिया। उल्लेखनीय है कि अभिषेक अग्रवाल सेवानिवृत आईएएस अधिकारी उमेश अग्रवाल के सुपुत्र हैं। श्री अभिषेक…
Read More
यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के अतिथियों ने ऐतिहासिक धरोहरों का किया भ्रमण, स्थानीय व्यंजन का लिया आनंद

यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के अतिथियों ने ऐतिहासिक धरोहरों का किया भ्रमण, स्थानीय व्यंजन का लिया आनंद

ईको टूरिज्म बोर्ड प्रदेश के प्राकृतिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध-जयवीर सिंह लखनऊ : उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा 22 से 30 अप्रैल तक यूके, अमेरिका, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख टूर ऑपरेटर्स की विशेष फैमिलियराइजेशन ट्रिप (फैम ट्रिप) आयोजित की जा रही है। इसमें एक दल ने रविवार को लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों- रेजीडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा और ला मार्टिनियर कॉलेज का दौरा किया। जबकि दूसरे दल ने दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। आगंतुक दोनों स्थलों की भव्यता देख अभिभूत हुए। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते…
Read More