Varanasi

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

चौबेपुर / राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा मंगलवार 1 जुलाई को भंदहाकला (कैथी) स्थित आशा प्रशिक्षण केंद्र पर दिन 9 बजे से 1 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर में सामान्य जांच और दवा की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी । आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि शिविर में फिजीशियन और दांत चिकित्सक उपस्थित रहेंगे । जिनमे भारतीय सेना के पूर्व चिकित्साधिकारी ले.कर्नल डॉ शैलेश सिंह, दंत चिकित्सक डॉ. याज्ञवल्क्य गुप्ता एवं डॉ पूनम गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे । 
Read More
पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है – रविन्द्र जायसवाल

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है – रविन्द्र जायसवाल

*पहड़िया मंडी के सीआरपीएफ कैंप परिसर में जवानों की सुविधा के लिए बाउंड्री वॉल, सड़क निर्माण तथा ओपन जीम लगेंगे*   वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को पहड़िया मंडी के 95 बटालियन सी.आर.पी.एफ. परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण का संदेश देते हुए लोगों से कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। क्योंकि यही वृक्ष पर्यावरण के द्योतक है। मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में सी.आर.पी.एफ.के जवानों का बहुत ही महत्वपूर्ण…
Read More
LGBTQIA+ समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खिड़किया घाट पर थिएटर ऑफ द ओप्रेस्ड का आयोजन 

LGBTQIA+ समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खिड़किया घाट पर थिएटर ऑफ द ओप्रेस्ड का आयोजन 

  वाराणसी । प्राइड माह के अंतर्गत आज  वाराणसी के खिड़किया घाट पर प्रिज्मैटिक फाउंडेशन एवं एशियन ब्रीज़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में थिएटर ऑफ द ओप्रेस्ड का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक असमानता पर विमर्श करना और LGBTQIA+ समुदाय, विशेषकर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अनुभवों को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर संवेदनशीलता बढ़ाना था।थिएटर की शुरुआत टेन ने 'जोकर' की भूमिका निभाते हुए किया। उन्होंने दर्शकों को जोड़ने और संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे घाट पर बड़ी संख्या में दर्शक एकत्र हुए और नाटक को रुचि से देखा। इस थिएटर के माध्यम से यह दिखाया…
Read More
उर्वरक-यूरिया, डीएपी, एनपीके के साथ अन्य किसी उत्पाद की टैगिंग कदापि न की जाये – संयुक्त कृषि निदेशक

उर्वरक-यूरिया, डीएपी, एनपीके के साथ अन्य किसी उत्पाद की टैगिंग कदापि न की जाये – संयुक्त कृषि निदेशक

8 उर्वरक गोदाम पर छापेमारी कर पीओएस में उपलब्ध स्टाक का भौतिक रूप से गोदाम में मौजूद स्टाक का मिलान किया गया तथा गुणवत्ता परीक्षण हेतु उर्वरक के 22 नमूनें ग्रहीत किये गये*   वाराणसी। वर्तमान खरीफ में किसान भाइयों को निर्धारित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरकों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराये जाने हेतु शनिवार को संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) उ0प्र0 के द्वारा जनपद के प्रमुख उर्वरक विर्निमाता कम्पनी प्रतिनिधि, समस्त थोक एवम् खुदरा उर्वरक बिक्रेताओं के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान कम्पनी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि प्रमुख उर्वरक-यूरिया, डी0ए0पी0, एन0पी0के0 के…
Read More
विकसित कृषि संकल्प अभियान कर्मकांड नहीं, वैज्ञानिकों के प्रयास से किसानों की दशा सुधारने का प्रयास

विकसित कृषि संकल्प अभियान कर्मकांड नहीं, वैज्ञानिकों के प्रयास से किसानों की दशा सुधारने का प्रयास

*आईआईवीआर की समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के उद्गार*   वाराणसी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में वाराणसी में सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कृषि वैज्ञानिकों को विकसित कृषि संकल्प अभियान को आगे बढ़ने और किसानों के साथ संवाद को तीव्र गति देने की बात कही। उन्होंने देश भर में चलाए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता की प्रशंसा की और कहा कि देश में खाद्यान उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है और उसकी गुणवत्ता तथा किसानों तक इसका…
Read More
आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक – शिवराज सिंह चौहान

आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक – शिवराज सिंह चौहान

आपातकाल के काले अध्याय की 50वीं बरसी पर भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय” विषयक प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया अवलोकन* *स्कूली छात्रों पर भी कार्यवाही उड़ीसा में 9वीं-10वीं के बच्चे 5 महीने जेल में रहे” विषयक लगे चित्र किट्स को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वहीं रुके और अपनी स्मृतियों में खो गए तथा कहा कि आपातकाल के दौरान वे भी इससे प्रभावित रहे*          वाराणसी। आपातकाल के काले अध्याय की 50वीं बरसी पर भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय” तथा "अनैतिक संशोधन से संविधान पर हमला” पर आधारित सूचना विभाग द्वारा नगर निगम…
Read More
किसानों का आंदोलन 21 वें दिन भी जारी….

किसानों का आंदोलन 21 वें दिन भी जारी….

: अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी, फोरलेन सड़क चौड़ीकरण रद्द नहीं होने तक जारी रहेगा किसान आंदोलन : राजकुमार गुप्ता *वाराणसी: सेवापुरी/ हरहुआ-राजातालाब वांया गंजारी गाँव सहित आसपास के कई गाँवों में प्रस्तावित अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी व फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की योजना को रद्द व अन्य मांगे पूरी नहीं होने तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। यह बात पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने गंजारी गांव में किसानों के आंदोलन के 21वें दिन शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि तीनों किसान विरोधी योजना की वापसी तक पूर्वांचल किसान यूनियन की ओर से आंदोलन जारी है। आंदोलन को जुझारू…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक

*जिलाधिकारी ने दिया निर्देश-प्रतिरोधी परिवारों को प्रोत्साहित कर कराया जाए बच्चों का टीकाकरण*   वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चयनित ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक काशी विद्यापीठ को लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर अंतिम चेतावनी दिए जाने का निर्देश दिया, इसके साथ ही जिले में संविदा पर कार्य 27 चिकित्सा अधिकारियों को बिना अनुमति कार्य छोड़कर जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु भी निर्देश दिया…
Read More
नेत्र परीक्षण शिविर में 62 लोगों की गयी निःशुल्क जांच

नेत्र परीक्षण शिविर में 62 लोगों की गयी निःशुल्क जांच

चयनित 10 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण  चौबेपुर, वाराणसी/ आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल एवं सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को भन्दहां कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 62 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 10 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी।  अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त बृहस्पतिवार  को ऑपरेशन किया जाएगा । सभी मरीजों को वापस शुक्रवार अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर  पहुंचा दिया जाएगा । नेत्र परीक्षण शिविर में आर जे अस्पताल की टीम में…
Read More
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 19 वें दिन भी जारी

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 19 वें दिन भी जारी

*वाराणसी: सेवापुरी,/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसानों ने हरहुआ-राजातालाब वांया गंजारी व आसपास के कई गाँवों अर्बन टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी और सड़क चौड़ीकरण के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 19 वें दिन भी निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के  पास जारी रहा यहां जिला प्रशासन, वीडीए और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। निर्माणाधीन स्टेडियम के समीप गंजारी गांव में आयोजित धरना प्रदर्शन में किसानों ने निर्णय लिया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी ज़मीन सरकार को नहीं देंगे। गंजारी,…
Read More