LGBTQIA+ समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खिड़किया घाट पर थिएटर ऑफ द ओप्रेस्ड का आयोजन 

Spread the love

  वाराणसी । प्राइड माह के अंतर्गत आज  वाराणसी के खिड़किया घाट पर प्रिज्मैटिक फाउंडेशन एवं एशियन ब्रीज़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में थिएटर ऑफ द ओप्रेस्ड का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक असमानता पर विमर्श करना और LGBTQIA+ समुदाय, विशेषकर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अनुभवों को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर संवेदनशीलता बढ़ाना था।थिएटर की शुरुआत टेन ने ‘जोकर’ की भूमिका निभाते हुए किया। उन्होंने दर्शकों को जोड़ने और संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे घाट पर बड़ी संख्या में दर्शक एकत्र हुए और नाटक को रुचि से देखा।

इस थिएटर के माध्यम से यह दिखाया गया कि कैसे समाज में ट्रांसजेंडर लोगों के आवाज़ों को बार-बार दबा दी जाती हैं और वे विभिन्न प्रकार के भेदभाव और शोषण का सामना करते हैं। 

नाटक में एक ट्रांस पुरुष की कहानी को तीन दृश्यांक में प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक संघर्षों को दर्शाया गया। नाटक के पश्चात दर्शकों को आमंत्रित किया गया कि वे मंच पर आकर उस पात्र की भूमिका निभाएं और स्थिति को अपनी समझ से बदलने का प्रयास करें। इससे दर्शकों को स्वयं महसूस हुआ कि किसी ट्रांस व्यक्ति की स्थिति में रहना कितना कठीन होता है। नाटक के कलाकारों में ट्रांस पुरुष के रूप में आर्या, प्रेमिका के रूप में हेतवी, पिता के रूप में अनामिका ने अपना किरदार निभाया। इसी के साथ  नीति, मूसा आज़मी,अनन्या, रूमान, सैम, तानिया, कृष्णा, चंदन और समुदाय के कई सदस्यों ने इस कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की संख्या सफल बनाने में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *