29
Aug
वाराणसी, । क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, वाराणसी में आज नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सदस्य कार्यालयों के लिए “सहकार से समृद्धि-भारतीय भाषाएँ एवं राजभाषा हिंदी: अंत: संबंध” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर के विभिन्न केंद्र सरकार, उपक्रम, निकाय और संबद्ध कार्यालयों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम, नीरज श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदी क्षेत्र के अंतर्गत आने के बावजूद इस प्रकार की संगोष्ठियाँ हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि…
