Varanasi

स्कूली बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य: एक सामूहिक जिम्मेदारी

स्कूली बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य: एक सामूहिक जिम्मेदारी

 डॉ. मनोज कुमार तिवारी , वरिष्ठ परामर्शदाता  एआरटीसी, एस एस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी  आज के दौर में स्कूली बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और उस पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। बच्चे हमारे समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं, और एक स्वस्थ भविष्य की नींव उनके शारीरिक और मानसिक कल्याण पर ही टिकी होती है। जिस प्रकार हम उनके शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते हैं, उसी प्रकार उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी अनिवार्य है। बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य की चिंताजनक स्थिति आधुनिक जीवनशैली और प्रतिस्पर्धा के इस युग में बच्चे छोटी उम्र से ही कई तरह के दबावों…
Read More
अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में निशुल्क मिर्गी रोगचिकित्सा शिविर

अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में निशुल्क मिर्गी रोगचिकित्सा शिविर

वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के पवित्र प्रांगण में मंगलवार दिनांक 2 सितम्बर, 2025 को एक निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम के वैद्य श्री रंजीत कुमार जी ने कुल 185 (15 बच्चे) मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेदिक व फकीरी दवा दी। वैद्य जी ने मरीजों को नशा से दूर रहने, परहेज करने और उचित खान-पान रखने सम्बन्धी निर्देश भी दिये। इस कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार मरीजों को आवश्यक सुझाव दिया गया। अपने अभिभावकों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम आए मरीजों और उनके सहयोगियों…
Read More
आकाशवाणी वाराणसी के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार सिंह का विदाई समारोह आयोजित

आकाशवाणी वाराणसी के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार सिंह का विदाई समारोह आयोजित

वाराणसी,/ आकाशवाणी केंद्र वाराणसी के वरिष्ठ व सरल स्वभाव के अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर के भोजूबीर स्थित स्याही प्रकाशन परिसर के ‘उद्गार सभागार’ में संपन्न हुआ। समारोह में दिनेश कुमार सिंह के साथ उनके परिजन उपस्थित रहे और सभी गणमान्यजनों एवं सहकर्मियों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर स्याही प्रकाशन के प्रकाशक पंडित छतिश द्विवेदी ‘कुण्ठित’, विद्यापीठ के प्रोफेसर रामाश्रय सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी (जौनपुर) आनंद प्रकाश मिश्रा सहित कई वक्ताओं ने मंच से संबोधित किया। आकाशवाणी केंद्र वाराणसी के…
Read More
राष्ट्र और स्वयं के उत्थान हेतु विकृतियों से दूर होकर श्रम करें – औघड़ गुरुपद संभव राम जी

राष्ट्र और स्वयं के उत्थान हेतु विकृतियों से दूर होकर श्रम करें – औघड़ गुरुपद संभव राम जी

अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती हर्षोल्लास से संपन्न पड़ाव, वाराणसी/ बहुत से माध्यमों से अनेक विचारों को सुनकर हमलोग दिग्भ्रमित हो जाते हैं। लिकं ऐसे स्थानों से परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के वचनों द्वारा हम सभी को प्रेरणा मिलती रहती है। परमपूज्य अघोरेश्वा हमेशा हमारे साथ हैं, जैसा हम बोलते हैं, करना चाहते हैं, वह भी वह सुनते हैं, अच्छा हो, बुरा हो- जो हम सोचते भी हैं, वह भी। लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य ही है कि हम उनका अनुसरण नहीं करते, उनको याद नहीं करते, याद नहीं रखते। इधर से जाने बाद या इन बातों को सुनने के बाद…
Read More
प्लीज योगी जी भईया, हमें एक सिलाई मशीन दिला दीजिए, आपकी छोटी बहन शैला खानम…….

प्लीज योगी जी भईया, हमें एक सिलाई मशीन दिला दीजिए, आपकी छोटी बहन शैला खानम…….

*सीएम योगी ने शैला खानम को दिलाई सिलाई मशीन* जिला प्रशासन ने 2 घंटे के अंदर शैला खानम के अनुरूप सिलाई मशीन उपलब्ध कराई वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 2 घंटे के अंदर शैला खानम उनकी मांग के अनुरूप सिलाई मशीन उपलब्ध कराई। सिलाई मशीन प्राप्त होने पर शैला खानम उर्फ निरुत परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने आज शनिवार को सर्किट…
Read More
राष्ट्र के रक्षार्थ अघोरेश्वर महाप्रभु के संदेश

राष्ट्र के रक्षार्थ अघोरेश्वर महाप्रभु के संदेश

-डॉ० बामदेव पाण्डेय आज लोगों में आधुनिक बनने और बने रहने की होड़ मची हुई है, इसीलिए हम उच्च या उच्चतर शिक्षा का प्रमाण लेने के बावजूद सही अर्थों में शिक्षित नहीं हो पा रहे हैं। आज देश के कथित भाग्यविधाताओं ने शिक्षण संस्थानों में ऐसी व्यवस्था दी है कि वहाँ से निकल‌ने वाले युवा न तो भारतीय संस्कारों और संस्कृति से सुसज्जित हो पा रहे हैं और ना ही ईमानदारीपूर्ण स्वरोजगार से परिवार का भरण-पोषण करने लायक बन पा रहे हैं। आजादी के बाद इस देश की जनता आस लगाये थी कि सत्ताधारी लोग हमारा अमन-चैन वापस लायेंगे, हमारी शिक्षा…
Read More
आर्या परियोजना अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण कराया गया

आर्या परियोजना अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण कराया गया

 वाराणसी / आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर, वाराणसी द्वारा 25 अगस्त से 29 अगस्त, 2025 तक केंचुआ खाद उत्पादन तकनिकी विषय पर 5 दिवसीय आर्या परियोजना अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण कराया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, ड़ॉ. नवीन कुमार सिंह ने  बताया कि केंचुआ खाद उत्पादन तकनीकी विषय का प्रशिक्षण प्राप्त करके बेरोजगार नवयुवक रोजगार का साधन बना सकते है। पशुओं से प्राप्त होने वाली गोबर की खाद की तुलना में वर्मी कम्पोस्ट खाद में 5 गुना नाइट्रोजन, 7 गुना फोस्फोरास, 11 गुना पोटाश, 2 गुना मैग्नेशियम, 2 गुना…
Read More
वाराणसी ने दिए हैं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी-रवीन्द्र जायसवाल

वाराणसी ने दिए हैं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी-रवीन्द्र जायसवाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, बड़ा लालपुर में राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित समस्त खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई।        मंत्री रविंद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी ही समाज का ऐसा वर्ग है जो अपने खेल प्रतिभा के कारण अपने देश का झंडा विदेश मैं भी फहरा सकता है। पहले की सरकारों में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी जाती थी। एक समय ऐसा भी…
Read More
अघोर पीठ आश्रम,पड़ाव में लोलार्क षष्ठी पर्व से शुरू हुआ अघोरेश्वर जयंती पर्व

अघोर पीठ आश्रम,पड़ाव में लोलार्क षष्ठी पर्व से शुरू हुआ अघोरेश्वर जयंती पर्व

वाराणसी भाद्र शुक्ल षष्ठी,शुक्रवार दिनांक 29 अगस्त 2025 को अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी का 425 वाँ जन्म षष्ठी (लोलार्क षष्ठी) पर्व श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इसी के साथ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के 89वें जयंती पर्व के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर प्रातःकालीन सफाई श्रमदान के बाद सुबह 8:00 बजे पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने महाराजश्री बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा का विधिवत् पूजन किया। तत्पश्चात् अघोर…
Read More
जेब में पैसे के साथ समय भी लेकर सड़क पर निकलें : एसीपी सोमवीर सिंह सिरोही

जेब में पैसे के साथ समय भी लेकर सड़क पर निकलें : एसीपी सोमवीर सिंह सिरोही

गोपी राधा में यातायात जागरुकता पर विशेष व्याख्यान- हर तीन मिनट पर सड़क दुर्घटना में होती है एक मौत- मरने वालों में अधिकतर युवा वाराणसी : रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं से यातायात एसीपी श्री सोमवीर सिंह सिरोही ने संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि घर से निकलने से पहले जेब में जिस प्रकार पैसे लेकर निकलते हैं वैसे समय भी लेकर निकलना चाहिए। क्योंकि विलंब होने पर लोग जल्दबाजी करते हैं और वही उनकी दुर्घटना का कारण बन जाता है। उन्होंने डिजिटल बोर्ड पर सड़क के प्रकारों को बताया। साथ ही बच्चों…
Read More