26
Nov
वाराणसी। आज जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय चौक-रामनगर , कम्पोजिट विद्यालय वाजिदपुर , प्राथमिक विद्यालय रामदास और घसियारी टोला मानस मन्दिर दुर्गा कुण्ड के बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान भ्रमणशील रहकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के नाम फीडिंग करने, गणना प्रपत्रों के वितरण और बांटे गए प्रपत्रों को एकत्रित करने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रत्येक मतदाता से अपील की कि वे स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र…
