ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 

Spread the love

वाराणसी । प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत ग्रांट इन घटक में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ  अदिति पटेल, सुपुत्री विधायक निल रतन पटेल , विधानसभा, सेवापुरी तथा डॉ ऐश्वर्या राय लक्ष्मी , जिला समाज कल्याण अधिकारी वाराणसी द्वारा स्थान- कौशल प्रशिक्षण रोजगार विकास संस्थान कैंपस ,बरनी चौराहा, हाथी बाजार वाराणसी में दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्वरोजगार से संबंधित अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही सरकार द्वारा पीएम अजय महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चयनित सभी लाभार्थियों को प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर ऐश्वर्या राय लक्ष्मी, जिला समाज कल्याण अधिकारी  वाराणसी द्वारा पीएम अजय योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण में सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही सरकारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत सभी लाभार्थियों को 50,000 का अनुदान धनराशि प्रदान किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *