UTTAR PRADESH

मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी ‘‘पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल‘‘ में 12 नवंबर को

मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी ‘‘पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल‘‘ में 12 नवंबर को

*जिसमें कृषि वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों तथा वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल के प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा* *गोष्ठी में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा सब्जी उत्पादन के नई विधा की जानकारी दी जायेगी* वाराणसी। रबी अभियान 2025 को सफल बनाए जाने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में वाराणसी एवं विन्ध्याचल मण्डल की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन 12 नवंबर, दिन-बुधवार को ‘‘पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल‘‘ चौकाघाट में प्रातः 10.30 बजे से किया गया है।       उक्त जानकारी देते हुए कमिश्नर एस. राजलिंगम ने…
Read More
अभाविप की महाविद्यालय इकाई का गठन, आनंद अग्निहोत्री बने अध्यक्ष व कार्तिक तिवारी मंत्री

अभाविप की महाविद्यालय इकाई का गठन, आनंद अग्निहोत्री बने अध्यक्ष व कार्तिक तिवारी मंत्री

ओबरा/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय नवीन इकाई गठन समारोह मंगलवार को महाविद्यालय परिषद के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ पहले सत्र में उद्घाटन एवं संबोधन, जबकि दूसरे सत्र में निर्वाचन कर नई इकाई का गठन किया गया।इस दौरान सत्र 2024–25 की इकाई को भंग करते हुए सत्र 2025–26 की नई इकाई की घोषणा विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने की। नई इकाई में आनंद अग्निहोत्री को इकाई अध्यक्ष और कार्तिक तिवारी को इकाई मंत्री मनोनीत किया गया। चयन के बाद सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक…
Read More
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 में सर्वाधिक पंजीकरण से उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 में सर्वाधिक पंजीकरण से उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

आईटीआई संस्थानों में होने वाले रोजगार मेलों में कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कर रोजगार से जोड़ा जाए - कपिल देव अग्रवाल लखनऊ, / प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कौशल विकास मिशन निदेशक  पुलकित खरे के प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं सतत मार्गदर्शन में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 हेतु सर्वाधिक पंजीकरण प्राप्त कर उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।  इस उल्लेखनीय सफलता के क्रम में सोमवार को कौशल विकास मिशन मुख्यालय में मिशन निदेशक  पुलकित खरे की अध्यक्षता में मिशन…
Read More
असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य 12 व 13 नवम्बर को सोनभद्र में

असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य 12 व 13 नवम्बर को सोनभद्र में

सोनभद्र। राज्यपाल असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य  का जनपद सोनभद्र में आगमन 12 नवम्बर,2025 को होगा, महामहिम राज्यपाल मीरजापुर से प्रस्थान कर रॉबर्ट्सगंज, के ग्राम तेन्दू में सायं 04.00 बजे रमेश मिश्रा के यहां पहुचेंगें। इसके पश्चात महामहिम सर्किट हाउस चुर्क के लिए प्रस्थान करेंगें। इसी प्रकार से महामहिम राज्यपाल13 नवम्बर, 2025 को सर्किट हाउस से प्रस्थान कर शीतला प्रसाद आचार्य जी के निवास स्थान पर पूर्वान्ह 11.00 बजे पहुंचेंगें। इसके पश्चात मध्यान्ह 12.50 बजे शिव मंदिर ग्राम पटना, चतरा ब्लॉक, पहंुचेंगें, अपरान्ह 01.00 बजे ए0आर0आर0 शिव मंदिर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर, पीताम्बर खरवार स्मृति सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगें। इसके बाद…
Read More
मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का राज्य मंत्री ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का राज्य मंत्री ने लिया जायजा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ का आगामी दिनों में प्रस्तावित भ्रमण/‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम के अवसर पर आगमन को लेकर चोपन में की जा रही तैयारी का आज राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, कांशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, विधायक सदर  भूपेश चैबे,जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी आदि ने स्थलीय निरीक्षण किये। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री व जिलाधिकारी ने स्थल पर साफ-सफाई बनाये रखने, झाड़ियों का कटान कराने, बैरिकेटिंग व हेलीपैड पर आवश्यक प्रबन्ध के निर्देश सम्बन्धित को दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तैयारी…
Read More
दुद्धी रामलीला मैदान से महुली खेल मैदान तक चलेगी राष्ट्रीय एकता यात्रा

दुद्धी रामलीला मैदान से महुली खेल मैदान तक चलेगी राष्ट्रीय एकता यात्रा

दुद्धी,सोनभद्र। विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय एकता यात्रा मंगलवार को 10 बजे प्रातः दुद्धी रामलीला मैदान से चलकर महुली खेल मैदान पहुंचेगी। जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र से करीब पांच हजार लोगों के सम्मिलित होने लक्ष्य है। इस आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर देश भर में राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्यारह नवम्बर को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा करीब छः किमी की होगी। सरकार की ओर से सरदार पटेल की जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता यात्रा…
Read More
खूनी राजकुमार नाटक को दर्शकों ने सराहा, अंतिम दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़

खूनी राजकुमार नाटक को दर्शकों ने सराहा, अंतिम दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव में चल रहे तीन दिवसीय नाटक मंचन रविवार को देर रात समाप्त हो गया  । तीसरे दिन खूनी राजकुमार नाटक की शानदार प्रस्तुति हुई जिसे देख दर्शकों ने सराहना की। रविवार को खूनी राजकुमार नाटक दिखाया गया जिसमें राजा चंदन सिंह का कोई संतान नहीं हो रहा था तो उन्होंने ज्योतिषी को बुलाकर संतान नहीं होने की कारण जानना चाहा तो ज्योतिषी ने बताया कि राजन संतान तो होगा लेकिन वह खूनी एवं पापी होगा। ज्योतिषी के कहे अनुसार संतान राजा के घर में एक राजकुमार का जन्म होता हैं जो बाद मे…
Read More
मुआवजा के लिए किसानों से मांगे जा रहे कागजात,मदद मिलने की उम्मीद जगी  

मुआवजा के लिए किसानों से मांगे जा रहे कागजात,मदद मिलने की उम्मीद जगी  

 शाहगंज/सोनभद्र। इलाके में मोंथा चक्रवात के असर से हुई भारी बरसात से धान आदि की क्षति हुई फसलों के सर्वे के बाद अब राजस्व तथा कृषि विभाग द्वारा मुआवजे के लिए पीड़ित किसानों से कागजात मांगे जा रहे है। इससे सम्बन्धित किसानों में मदद मिलने की उम्मीद जगी है। इस क्रम में घोरावल तहसील क्षेत्रान्तर्गत ढुटेर, तिवार,सठही तथा बरौली के किसानों ने सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल गोपेन्द्र पाण्डेय को खसरा (खतौनी), बैंक खाता, आधार कार्ड की छायाप्रति व मोबाइल नम्बर उपालब्ध कराये।  इस दौरान लेखपाल ने शेष पीड़ित किसानों से अपील किया कि जिनकी धान, आलू आदि की फसल बरसात…
Read More
मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन निरस्त करने की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग का जोरदार प्रदर्शन

मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन निरस्त करने की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग का जोरदार प्रदर्शन

पिपरी/सोनभद्र। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई द्वारा सोमवार को रिहंद बांध सिविल खंड पिपरी, कनहर निर्माण खंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं कनहर मंडल में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी सोनभद्र को ईमेल के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि शासन द्वारा मृतक आश्रित नियमावली में किए गए 14वें संशोधन को तत्काल निरस्त किया जाए। इस संशोधन में यह प्रावधान किया गया है कि यदि किसी चतुर्थ…
Read More
हर हाथ को रोजगार देने हेतु सरकार दृढ़ – संकल्पित – अनिल राजभर

हर हाथ को रोजगार देने हेतु सरकार दृढ़ – संकल्पित – अनिल राजभर

ओवरसीज जॉब्स फ्लैग-ऑफ सेरेमनी का कार्यक्रम संपन्न रोजगार महाकुम्भ में चयनित 27 अभ्यर्थियों को विदेश जाने हेतु प्रदान किये गये आवश्यक अभिलेख गोरखपुर व वाराणसी में भी आयोजित होगा रोजबार महाकुम्भः प्रमुख सचिव लखनऊ/ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 03 दिवसीय रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से प्रदेश के कुल चयनित 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी जिनमें 1612 युवाओं को दुबई हेतु चयनित कराया गया था। इन 1612 युवाओं में से वीजा और टिकट की प्रक्रिया पूरी कर चुके 27 युवाओं के दुबई  प्रस्थान किये जाने के संबंध में आज बापू भवन के सभागार में मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, अनिल राजभर…
Read More