मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन निरस्त करने की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

पिपरी/सोनभद्र। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई द्वारा सोमवार को रिहंद बांध सिविल खंड पिपरी, कनहर निर्माण खंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं कनहर मंडल में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी सोनभद्र को ईमेल के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि शासन द्वारा मृतक आश्रित नियमावली में किए गए 14वें संशोधन को तत्काल निरस्त किया जाए। इस संशोधन में यह प्रावधान किया गया है कि यदि किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित को केवल समूह ‘घ’ (चतुर्थ श्रेणी) में ही नौकरी दी जाएगी, भले ही वह अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर समूह ‘ग’ के पद के लिए पात्र क्यों न हो। इस निर्णय पर संघ ने कड़ा रोष व्यक्त किया। 9 अक्टूबर 2025 को हुई आपात बैठक में संघ ने शासन के इस निर्णय को कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताते हुए 14वें संशोधन को रद्द करने की मांग की थी। उसी निर्णय के अनुरूप 10 नवंबर 2025 को जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।  शांतिपूर्ण प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी को,  मूल प्रति बाद में कार्यालय में जमा कराई जाएगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला सचिव सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे, प्रांतीय संयुक्त मंत्री देवमन प्रसाद सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *