16
Jan
सोनभद्र। बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को तत्काल चालू करने और धान खरीद में हुए कथित भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की धान खरीद तुरंत शुरू कराने की मांग की गई।यह प्रदर्शन राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष जितेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए…
