UTTAR PRADESH

दुद्धी ने सिंगरौली को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दुद्धी ने सिंगरौली को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर आयोजित 39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में दुद्धी की टीम ने सिंगरौली को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।मैच में टॉस जीतकर दुद्धी के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंगरौली की टीम 13.4 ओवर में मात्र 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से संजू ने 17 रन और विपिन ने 16 रन का योगदान दिया।दुद्धी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए धर्मेंद्र और अमन ने 3-3 विकेट झटके, जबकि विनय और ओमकार ने 2-2 विकेट…
Read More
अस्मिता नाट्य संस्थान ने नाट्य गुरु मूलचंद विश्वकर्मा को दी श्रध्दाजंलि 

अस्मिता नाट्य संस्थान ने नाट्य गुरु मूलचंद विश्वकर्मा को दी श्रध्दाजंलि 

पीडीडीयू नगर। जनपद की लोकप्रिय सामाजिक व सांस्कृतिक रंग संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान ने जनपद के नाट्य शिरोमणि,नाटय गूरू स्व०मूल चन्द विश्वकर्मा के तैल चित्र पर सुभाष पार्क मे पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर  श्रध्दाजंलि दी,श्रध्दाजंलि देते हूए रंगकर्मी सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि आज बड़ा ही दुःख हो रहा है कि साथ मे रंगकर्म को जीने वाले सहकर्मी को श्रध्दाजंलि देनी पड़ रही है,ईश्वर के आगे कीसी का वश नही चलता है। महादेव क्लब के अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा नाटक को परिभाषित करना ही मानव मूल्य है,जमील सिद्दकी ने कहा कि जब से मैने अभिनय…
Read More
राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, तीन घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, तीन घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

पीडीडीयू नगर। पटना से नई दिल्ली जा रही 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में  शनिवार रात बम होने की सूचना मिलने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और ट्रेन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पहुंचते ही उसे प्लेटफार्म संख्या 4 पर रोककर खाली कराया गया। बम की सूचना के बाद बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ, सीओ जीआरपी सहित अन्य रेल अधिकारियों ने संभाली। सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी एक्सप्रेस के…
Read More
प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण में हो रही अनियमितता, लोगों ने किया विरोध 

प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण में हो रही अनियमितता, लोगों ने किया विरोध 

निर्माण कार्यों की जांच कराकर कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग  अहरौरा, मिर्जापुर । नगर पालिका क्षेत्र में स्थित काशी नरेश द्वारा निर्मित लगभग तीन सौ वर्ष पुराने पोखरे के सुंदरीकरण में बरती जा रही अनियमितता का पोखरा के निवासियों ने रविवार को जमकर विरोध किया। और जिलाधिकारी से कराए गए निर्माण कार्यों की जांच कराकर कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। बता दें की इस प्राचीन पोखरे का निर्माण काशी नरेश राजा विभूति नारायण सिंह द्वारा लगभग तीन सौ वर्ष पूर्व कराया गया था। पोखरे के चारों तरफ विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर स्थित हैं वर्तमान…
Read More
सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को मिली गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को मिली गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 गोंगपा के अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया गया दायित्व सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा मध्यप्रदेश स्थित अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुहर भी सौपी गई। समूचे देश भर में बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान  चालू करने पर बल दिया गया।  गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि देश भर से विभिन्न प्रांतों से आए गोंगपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई और अच्छे कार्य करने वालों…
Read More
भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय: विदुषी बेगम अख्तर की स्मृति में प्रथम कार्यक्रम आयोजित किया गया

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय: विदुषी बेगम अख्तर की स्मृति में प्रथम कार्यक्रम आयोजित किया गया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारतीय संगीत की महान परंपरा को सजीव बनाए रखने तथा देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से महान संगीत विभूतियों की स्मृति में विशेष चेयर की स्थापना की गई है। इसी क्रम में पद्मविभूषण से अलंकृत, भारतीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की अमर स्वर-साधिका विदुषी बेगम अख्तर जी की स्मृति में आयोजित किए जा रहे प्रथम कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा अत्यंत गरिमामय रूप से किया जा रहा है। इस विशिष्ट अवसर पर भारतीय भक्ति संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले, पद्मश्री से सम्मानित एवं विश्वविख्यात भजन सम्राट…
Read More
यूपी दिवस पर जनपद मण्डल और राज्य स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे

यूपी दिवस पर जनपद मण्डल और राज्य स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे

पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों से इन सभी आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना एवं विकासात्मक उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन 24 से 26 जनवरी, 2026 तक भव्य एवं समारोहपूर्वक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी 1950 को प्रदेश का नाम ‘संयुक्त प्रांत’ से परिवर्तित होकर ‘उत्तर प्रदेश’ हुआ था। इसी ऐतिहासिक स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और…
Read More
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन व नारेबाजी

दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन व नारेबाजी

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन प्रान्तों से घिरा दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला…
Read More
गरीब परिवार को बेघर करने के 11 दोषियों को 2-2 वर्ष की कैद

गरीब परिवार को बेघर करने के 11 दोषियों को 2-2 वर्ष की कैद

  करीब 25 वर्ष पूर्व जाड़े के महीने में घर गिराने का मामला सोनभद्र। करीब 25 वर्ष पूर्व जाड़े के महीने में एक गरीब व्यक्ति का घर गिरकर परिवार को बेघर करने के मामले में सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर 11 दोषियों को दो-दो वर्ष के  कैद की सजा सुनाई। प्रत्येक पर साढ़े चार हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की धनराशि जमा न करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। तीन अभियुक्तों की दौरान विचारण मौत हो गई। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रुपये…
Read More
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

सोनभद्र। अपर आयुक्त राज्य कर सूर्यभान सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर सोनभद्र योगेश द्विवेदी, विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जनपद के कर अधिवक्तागण, चार्टर्ड एकाउंटेंट, व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण मीडिया बन्धु एवं व्यापारी गण उपस्थित रहंे। मंच संचालन कर रहे सीताराम  राज्य कर अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में  01 जुलाई, 2017 से लागू जी0एए0टी0 (गुड एंड सर्विस टैक्स) अधिनियम 2017 के सम्बन्ध में जानकारी एवं पूर्ववर्ती कर पद्धति की तुलना में व्यापार की सुगमता एवं सरलीकरण तथा एक…
Read More