दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन व नारेबाजी

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन प्रान्तों से घिरा दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है।इसके साथ ही चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्षों से जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है उसके बावजूद शासन स्तर से कोई सकारात्मक और ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जबकि प्रशासनिक स्तर से जिले बनाए जाने संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस मौके पर रामपाल जौहरी,अशोक गुप्ता, सुभाष मौर्या, प्रेमचंद गुप्ता,अमरावती देवी,राकेश,अभिनाथ यादव,अभिनव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *