UTTAR PRADESH

प्राथमिक विद्यालय रोशनहर के बच्चों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण 

प्राथमिक विद्यालय रोशनहर के बच्चों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण 

अहरौरा, मिर्जापुर। प्राथमिक विद्यालय रोशनहर के बच्चों का गुरुवार को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। और स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। प्राथमिक विद्यालय रोशनहर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का वजन , लम्बाई के साथ ही दांत, कान, नाक आंख का परीक्षण किया सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। इसके साथ डा सतेन्द्र सिंह ने बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, बाल छोटे रखने, नाखून नियमित काटने, के टिप्स भी दिए और कहा की संतुलित भोजन लेने और साफ सफाई करने से हम स्वस्थ रहते…
Read More
बाकले ग्राउंड में आने से रोका गया तो होगा आन्दोलन- संतोष कुमार पाठक एडवोकेट

बाकले ग्राउंड में आने से रोका गया तो होगा आन्दोलन- संतोष कुमार पाठक एडवोकेट

 यूरोपीयन कॉलोनी एवं बाकले ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेट कर देने पर आज नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन   यूरोपियन कॉलोनी की बैरिटिंग पर नगर के लोग नाराज , डीआरएम डीडीयू के तानाशाही कार्य प्रणाली पर उठे सवाल   पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। नगर के एकमात्र स्वच्छ ग्राउंड बाकले को नगर के लोगों के लिए प्रतिबंधित कर देने पर  मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिससे क्षुब्ध होकर लोगों ने प्रदर्शन किया और डीआरएम के तानाशाही रवैये पर नाराजगी जताई।  इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि बाकले ग्राउंड…
Read More
नए उत्तर प्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला बजट – ब्रजेश पाठक

नए उत्तर प्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला बजट – ब्रजेश पाठक

बजट में हर वर्ग का रखा गया ध्यान, चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए विशेष प्रावधान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि  प्रदेश की समृद्धि एवं जनमानस की खुशहाली हेतु समर्पित उत्तर प्रदेश का यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के साथ ही चतुर्दिक विकास एवं नए उत्तर प्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट में प्रदेश…
Read More
उत्तर प्रदेश का बजट बीमारू राज्य की छवि को बदलने वाला बजट – डॉ वीणा पाण्डेय

उत्तर प्रदेश का बजट बीमारू राज्य की छवि को बदलने वाला बजट – डॉ वीणा पाण्डेय

 वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पूर्व सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीणा पाण्डेय ने ने योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को समावेशी बजट बताते हुए कहा कि यह बजट  महिला,किसान, युवा के सशक्तिकरण वाला बजट है तथा इससे उत्तर प्रदेश की बीमारू राज्य वाली छवि दूर होगी।  उन्होंने कहा कि इस बजट में बेरोज़गारी दूर करने हेतु १० लाख युवाओं को रोज़गार देने का लक्ष्य है तथा कई योजनाएँ प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य योजनाओं में शी-मार्ट,वर्किंग वीमेन हॉस्टल,५ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों का गठन,सेफ़ सिटी परियोजना,डिजिटल इंटरप्रेन्योरशिप योजना,लेबर अड्डों का निर्माण,गन्ना…
Read More
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मृति शेष स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मृति शेष स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई 

पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर के दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित दीनदयाल जी के स्मृति शेष स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस श्रद्धांजलि में नगर कार्यवाह भुवनेश्वर ने एकात्म मानववाद के विचार का संक्षेप मे वर्णन किया और कहा कि हम सब दीनदयाल जी के बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह नगर कार्यवाह रोहित यादव, कार्यालय प्रमुख गुरुनारायण गुप्ता, बौध्दिक प्रमुख सौरभ बरनवाल, शारीरिक प्रमुख राजेश चौहान, व्यवस्था प्रमुख घनश्याम केशरी, सेवा प्रमुख प्रफुल्ल तिवारी, संपर्क प्रमुख सुमित…
Read More
यूजीसी बिल लागू करने के लिए वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

यूजीसी बिल लागू करने के लिए वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

 राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वकीलों द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट पर यूजीसी बिल कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र कार्यालय परिसर में डीबीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया। उन्होंने यूजीसी बिल…
Read More
जिलाधिकारी ने किया सैयदराजा में एसआइआर के कार्यों का निरीक्षण 

जिलाधिकारी ने किया सैयदराजा में एसआइआर के कार्यों का निरीक्षण 

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा विधान सभा सैयदराजा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। इन सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा SIR का कार्य बेहतर तरीके से संपादित किया जा रहा था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी को सावधानी पूर्वक त्रुटिरहित कार्य करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि SIR की बड़ी जिम्मेदारी आप लोगो को दी गई है इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग इसी तरह कड़ी मेहनत के साथ आगे भी बेहतर कार्य करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा सहित अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित…
Read More
महाशिवरात्रि की शिव बारात को लेकर ओबरा थाना में पीस कमेटी की बैठक

महाशिवरात्रि की शिव बारात को लेकर ओबरा थाना में पीस कमेटी की बैठक

ओबरा/सोनभद्र । महाशिवरात्रि पर नगर में निकलने वाली शिव बारात को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ओबरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि नगर में पिछले कई वर्षों से शिव बारात का आयोजन आपसी सहयोग से होता आ रहा है। इस वर्ष भी बारात के निर्धारित मार्ग, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और बिजली सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।सदस्यों ने सुझाव दिया कि जहां-जहां कंक्रीट सड़क है, वहां पहले…
Read More
कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपी व 3 बाल अपचारी पकड़े

कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपी व 3 बाल अपचारी पकड़े

अनपरा/सोनभद्र ।  चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कबाड़ के कारोबार की आड़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना अनपरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 305(ए) व 317(2) बीएनएस से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कबाड़ के नाम पर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करते थे और चोरी किए…
Read More
भाजपा द्वारा फार्म 7 के दुरपयोग को करें नाकाम,घर घर जाकर कार्यकर्ता करें समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार – राम निहोर यादव

भाजपा द्वारा फार्म 7 के दुरपयोग को करें नाकाम,घर घर जाकर कार्यकर्ता करें समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार – राम निहोर यादव

समाजवादी पार्टी ने की नगर पालिका क्षेत्र में एसआईआर की समीक्षा  सोनभद्र । समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के नगर पालिका में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की गई और एक-एक बूथ की समीक्षा ली गई । बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम है कि नहीं सत्यापन कर लें और जिनका नाम छूटा है उन मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम करें।  श्री यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा…
Read More