25
Jan
सोनभद्र। बुद्ध विहार बेलहत्थी परिसर में शनिवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। शिविर में 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं मरीजों को आवश्यक दवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क वितरित की गईं। मेडिकल कैंप के दौरान जरूरतमंदों के बीच लगभग 500 कंबल एवं अल्पाहार का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली। लाइफ केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद प्रजापति ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने मानवता, करुणा…
