UTTAR PRADESH

रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

करमा, सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पगिया में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ  गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण कुमार पटेल द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक  शरीफ अहमद खान एवं प्रधानाचार्य  प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना कर स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो व बच्चियों द्वारा एक…
Read More
रामपुर की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश,दुद्धी में सड़क पर उतरकर किया प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

रामपुर की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश,दुद्धी में सड़क पर उतरकर किया प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक अधिवक्ता की हत्या से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर भी अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं का हुजूम निकला, जो तहसील तिराहे होते हुए संकटमोचन मंदिर तक गया, वहाँ से वापस आकर तहसील तिराहे पर सभा के रूप में तब्दील हो गया, जहाँ अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की पुरजोर मांग रखी। कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं…
Read More
53 लाख की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का शिकंजा, गैंगेस्टर एक्ट में दो मकान कुर्क

53 लाख की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का शिकंजा, गैंगेस्टर एक्ट में दो मकान कुर्क

सोनभद्र। जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो मकानों को कुर्क कर दिया। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई अपराध से अर्जित धन से बनाई गई संपत्ति पर की गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कदम उठाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और संबंधित क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया और थाना पन्नूगंज की पुलिस टीम ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम…
Read More
वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक सम्पन्न, शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक सम्पन्न, शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को दिए गए वृक्षारोपण लक्ष्यों के अनुरूप स्थल चिन्हित कर शत-प्रतिशत पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन कराने को कहा। विभागों को अपने परिसरों में खाली स्थानों पर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा व संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फलदार पौधों की आवश्यकता होने पर वन विभाग को मांग उपलब्ध कराने…
Read More
विकास भवन व पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

विकास भवन व पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र ने गुरुवार को विकास भवन परिसर, विभिन्न विभागीय अनुभागों और पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयों में सामग्री के उचित प्रबंधन की स्थिति देखी।जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा डीसी एनआरएलएम विभाग में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में रखी सामग्री की जानकारी लेते हुए उन्होंने अनुपयोगी वस्तुओं को संबंधित विभाग को सुपुर्द करने और शेष सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा, ताकि कार्य में बाधा न हो।पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी के निरीक्षण में उन्होंने परिसर की…
Read More
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाएं घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाएं घायल

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब हरैइयाखाड़ी जल अवरोधक की मरम्मत के लिए बोल्डर ले जाए जा रहे थे।बताया जा रहा है कि बोल्डर से लदी ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 15 वर्षीय हृदया कुमारी और 55 वर्षीय कलावती देवी घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले की…
Read More
देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वाम दलों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वाम दलों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। 12 फरवरी 2026 को आयोजित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को छपका पावर हाउस से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के जिला पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को मजदूर, किसान, आदिवासी, नौजवान, महिला और मध्यम वर्ग विरोधी बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया।ज्ञापन में चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानून बहाल…
Read More
पुलिस ने जिला बदर व टॉप-टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिला बदर व टॉप-टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की बभनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन सूची में शामिल एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना बभनी की टीम ने 11 फरवरी 2026 की रात करीब 10:25 बजे मुखबिर की सूचना पर बभनी तिराहे के पास से नियाज पुत्र लल्ले, निवासी ग्राम बड़होर, थाना बभनी (उम्र लगभग 30…
Read More
डाला रेलवे फाटक पर वैकल्पिक मार्ग की मांग , बार-बार जाम से लोग परेशान

डाला रेलवे फाटक पर वैकल्पिक मार्ग की मांग , बार-बार जाम से लोग परेशान

डाला (राकेश जायसवाल)- डाला रेलवे फाटक इन दिनों बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ओबरा गजराज नगर से डाला जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित यह फाटक व्यस्त रेलवे रूट पर है, जहां पैसेंजर, मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों का लगातार आवागमन होता रहता है।दिन में कई बार फाटक बंद होने से सड़क के दोनों ओर लंबी वाहनों की कतार लग जाती है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे, कर्मचारी और व्यापारी भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी रास्ते में अटक जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है…
Read More
बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन

बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन

बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती के शुभ अवसर पर हवन के साथ-साथ वाणिज्य शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के *शाखा प्रबंधक मयंक राज, सहायक प्रबंधक दीपक उपाध्याय एवं सहायक प्रियांशु बेरियाह* का विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि शिक्षा सतत विकास की प्रक्रिया है। प्राचार्य ने कहा कि डीएवी संस्कार युक्त आधुनिक शिक्षा देने के प्रति कटिबद्ध है और इसी क्रम में आज…
Read More