UTTAR PRADESH

किसान मसीहा थे पूर्व पीएम भारतरत्न चौधरी चरण सिंह – श्रीकांत त्रिपाठी

किसान मसीहा थे पूर्व पीएम भारतरत्न चौधरी चरण सिंह – श्रीकांत त्रिपाठी

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई गोष्ठी सोनभद्र। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के साथ राबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बंगले पर स्थित चैधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित किया। चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा चौधरी साहब भारतीय राजनीति में किसानों की आवाज उठाने वाले युगपुरुष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में किसान और किसानों के प्रमुख मुद्दों को स्थापित किया।   किसानों के लिए नाबार्ड बैंक की स्थापना से लेकर केसीसी जैसी युगांतरकारी योजनाएं…
Read More
जूनियर इंजीनियर संगठन ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

जूनियर इंजीनियर संगठन ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

 संगठन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कार्यक्रम हुआ स्थगित  सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश ने भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं किसानों की परेशानियों को देखते हुए गुरुवार से प्रारंभ होने वाले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को स्थगित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश की उच्चाधिकार समिति की लखनऊ में बैठक संपन्न हुई। बैठक में परिस्थितियों पर सम्यक विचार करने के उपरांत गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के स्थगन की निर्णय लिया गया एवं नया कार्यक्रम घोषित किया गया जिसमें गुरुवार को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5रू00 बजे तक…
Read More
निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी

निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी

सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा   सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने गुरुवार कसे कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अंतर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया जाये, जिससे आवास निर्माण की गुणवत्ता की स्थिति का पता चल सकें, आवास का निर्माण बेहतर हो सके,…
Read More
रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाया गया’

रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाया गया’

सोनभद्र। विकास भवन में स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर रागिनी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस ग्राम विकास विभाग, एन0आर0एल0एम व मनरेगा विभाग के द्वारा धूमधाम से मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता   द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, साथ में विशिष्ट अतीत के रूप में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,ब्लॉक प्रमुख रावटसगंज अजीत सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।    आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया की रानी अहिल्याबाई का जन्म दिवस हम…
Read More
एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता सत्र का आयोजन

एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता सत्र का आयोजन

लखनऊ। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 16 से 31 मई 2025 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में, एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय, लखनऊ के कर्मचारियों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता एन.एस. राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) द्वारा की गई, जिन्होंने मुख्य अतिथि वक्ता आर.के. सिंह, पूर्व प्रमुख, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार का स्वागत किया। सत्र के दौरान सिंह ने अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से औद्योगिक प्रथाओं पर…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली ने संविदाकार कर्मचारियों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण

एनटीपीसी सिंगरौली ने संविदाकार कर्मचारियों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के सुरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 28 मई 2025 को आगामी स्टेज – 3 (2x800 मेगावाट यूनिट) के निर्माण कार्य में संलग्न संविदा कर्मचारियों के लिए मास पेप टॉक सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना तथा कर्मचारियों को संभावित खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था, जिससे निर्माण कार्य को सुरक्षित और कुशल तरीके से संपन्न किया जा सके। इस प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व सुश्री लिंडा स्कारिया, उप महाप्रबंधक (सुरक्षा विभाग) ने किया। उन्होंने उपस्थित कुल 300 संविदा कर्मचारियों को प्लांट में कार्य के दौरान अपनाए…
Read More
नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए स्वच्छता का संदेश दे रही है एनटीपीसी दादरी

नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए स्वच्छता का संदेश दे रही है एनटीपीसी दादरी

गौतमबुद्ध नगर। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत एनटीपीसी दादरी एवं सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो 90.4 के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई 2025 को सरकारी विद्यालय, रसूलपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सलारपुर, मुठयानी, धूम मानकपुर एवं जे.के.जी इंटरनेशनल, गाजियाबाद जैसे विभिन्न गांवों व विद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वच्छता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक था, जिसे छात्रों ने प्रस्तुत किया। इन नाटकों के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया और समुदाय को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। यह…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन

प्रयागराज। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर 28 मई 2025 को, बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं के लिए  एक जागरूकता सत्र का आयोजन मानव संसाधन- नैगम सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा आरोग्यम अस्पताल, मेजा ऊर्जा निगम के साथ किया गया। इस सत्र की थीम थी  #साथ में, एक पीरियड फ्रेंडली दुनिया के लिए और यह सत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, संगीत, नृत्य, मनोरंजन और हंसी के रंग में रंगा रहा। मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर एक जागरूकता व्याख्यान, डॉ. मनीषा पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज रहीं, जिन्होंने…
Read More
आपदा प्रबंधन को लेकर रायबरेली इकाई में जागरूकता अभियान सम्पन्न

आपदा प्रबंधन को लेकर रायबरेली इकाई में जागरूकता अभियान सम्पन्न

रायबरेली। संस्थान की रायबरेली इकाई में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राकेश कुमार पाल और मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में "राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल" (NDRF), लखनऊ के निरीक्षक सभाजीत यादव एवं उनकी टीम ने सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में संस्थान के संरक्षा अधिकारी पुष्पराज, सुरक्षा अधिकारी, अग्निशमन कार्य देख रही एजेंसी इंडीवर अग्नि शमन सेवा के प्रभारी आर. एस. राणा, अग्निशमन अधिकारी अमर बाबू एवं अन्य अग्निशमन कर्मी शामिल रहे। टीम ने उत्पादन कार्यशाला ओएएफसी, एचडीपीई, जीपोन संयंत्र व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कार्यशाला में आपातकालीन दरवाजों, अग्निशामक यंत्रों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की…
Read More
मुख्य विकास अधिकारी ने चहनिया एवं सदर ब्लॉक का किया दौरा, विकास योजनाओं हेतु स्थलीय निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने चहनिया एवं सदर ब्लॉक का किया दौरा, विकास योजनाओं हेतु स्थलीय निरीक्षण

चंदौली। जिले के मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं द्वारा आज चहनिया एवं सदर विकास खंड के विभिन्न स्थलों का दौरा कर विकास योजनाओं की प्रभावी प्लानिंग हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस क्रम में उन्होंने कैलवर ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और वहाँ की भौतिक स्थिति, उपलब्ध संसाधनों तथा वर्तमान क्रियाशीलता की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव से आवश्यक जानकारिया प्राप्त की और पंचायत भवन को जनसुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन को साफ-सुथरा,व्यवस्थित और…
Read More