UTTAR PRADESH

आम आदमी के साथ थे मुंशी प्रेमचंद……

आम आदमी के साथ थे मुंशी प्रेमचंद……

भोलानाथ मिश्र, पत्रकार कथा-सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कहानियां 31 जुलाई, 2025, को उनकी 145वीं जयंती पर भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उस समय थीं जब इन्हें लिखा गया था। 31 जुलाई, 1880 ई. को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट लमही गांव में जन्में अमर कथाकार प्रेमचंद हिन्दी-उर्दू कथा साहित्य की कर्मभूमि बदलकर, यथार्थवादी काया-कल्प करने वाले एक ऐसे कथा शिल्पी हैं, जो आम आदमी के साथ थे। उनकी कहानियों के पात्र आजादी के अमृतकाल में भी स्थान-स्थान पर देखे जा सकते हैं। धनपत राय श्रीवास्तव 8 अक्टूबर, 1936 को इस संसार से तो विदा हो गए, लेकिन करीब…
Read More
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन

सोनभद्र। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश में रोजगार सृजन, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा को सशक्त करने तथा युवाओं को रोजगार हेतु सक्षम बनाने के उदेश्य से घोषित किए गए "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" के प्रति नियोक्ताओ तथा सामान्य जन-मानस में जागरूकता उत्पन्न करने के उ‌द्देश्य से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, वाराणसी द्वारा पहल कर एक संगोष्ठी का आयोजन एनटीपीसी  सिंगरौली, शक्ति नगर में किया गया जिसकी अध्यक्षता  नीरज श्रीवास्तव, भविष्य निधि आयुक्त-। /प्रभारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, वाराणसी ने की।  पीएम विकसित भारत रोजगार योजना, जो श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू की गई…
Read More
श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग एवं श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के मध्य पवित्र तीर्थ जल के पारस्परिक आदान-प्रदान

श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग एवं श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के मध्य पवित्र तीर्थ जल के पारस्परिक आदान-प्रदान

 वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग तथा श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, तमिलनाडु के मध्य एक पावन नवाचार के रूप में पवित्र तीर्थ जल के पारस्परिक आदान-प्रदान की परंपरा का शुभारंभ किया जा रहा है। ध्यातव्य है कि शास्त्रोक्त परंपरा में संगम त्रिवेणी जल से रामेश्वरम तीर्थ ज्योतिर्लिंग में रामनाथस्वामी के अभिषेक तथा रामेश्वरम कोडी तीर्थम से प्राप्त जल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के अभिषेक की अति विशिष्ट महत्ता है। इसी प्रकार रामेश्वरम सागर तट की रेत को प्रयाग संगम की रेत में मिलाने का भी विशेष महत्त्व शास्त्रों में वर्णित है। इसी शास्त्रोक्त आचार को संस्थागत करने की दिशा में आज…
Read More
शहाबगंज ब्लाक परिसर में जन सुरक्षा कैम्प का हुआ आयोजन

शहाबगंज ब्लाक परिसर में जन सुरक्षा कैम्प का हुआ आयोजन

डिजीटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक  शहाबगंज, चन्दौली । भारत सरकार के द्वारा आयोजित 3 माह का जन सुरक्षा कैंप चलाया जा रहा है, जिसके तत्वाधान में विकास खण्ड शहाबगंज परिसर में आयोजन किया गया।  कैंप में यूनियन बैंक के जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत के द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं एवं बीमा के बारे में बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि सभी लोग अपना प्रधानमंत्री जनधन खाता,जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का लाभ ले ताकि आपका परिवार सुरक्षित रहे। यूनियन…
Read More
सम्पूर्णता सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हॉट का फीता काटकर   किया गया शुभारम्भ

सम्पूर्णता सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हॉट का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ

‘आकांक्षा हाट’ व ‘वोकल फॉर लोकल’ के अन्तर्गत स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए विविध उत्पादों/हस्तशिल्पों की सभी ने की सराहना  आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रांगन लॉन में 28 जुलाई से 02 अगस्त तक चलेगा ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ एवं ‘आकांक्षा हाट’  सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम में फ्रंट लाइन वर्कर्स/अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किये गए अथक प्रयासों एवं उपलब्धियों हेतु उन्हें किया गया पुरस्कृत व प्रोत्साहित  भदोही / आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तर पर चित्रांगन लॉन ज्ञानपुर में आयोजित सम्पूर्णता सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हॉट का मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा,…
Read More
नगरीय निकायों व क्षेत्र पंचायतों के कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक 

नगरीय निकायों व क्षेत्र पंचायतों के कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक 

जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों व क्षेत्र पंचायत के चहमुखी विकास हेतु कार्यो को दी स्वीकृति भदोही / जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में नगरीय निकायों व क्षेत्र पंचायतों के कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गई।   मुख्यमत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अन्तर्गत नगरीय निकायों में समरूप एवं समान सार्वजनिक और अर्द्ध सार्वजनिक बुनियादी सुविधायें यथा-कौशल विकास केन्द्र, कार्यालय भवन, बारात घर, टाउन हॉल, पुस्तकालय/डिजिटल पुस्तकालय/स्टडी सेन्टर, वर्किंग वूमेन हास्टल, निराश्रित गृह/रैन बसेरा, सी०सी०रोड नाली सहित, सोलर पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, सीनियर केयर सेन्टर, अर्बन प्लाजा, घाट संरक्षण/कायाकल्प व शहरी वेट लैण्ड इत्यादि अवसंरचनाओं का विकास हेतु वार्षिक कार्ययोजना…
Read More
लगातार अठारहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन,शिवशक्ति महिला मंडल ने किया जलाभिषेक

लगातार अठारहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन,शिवशक्ति महिला मंडल ने किया जलाभिषेक

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर, तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से महिलाओं ने कलश में लिया जल - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन सोनभद्र। शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सावन के तीसरे सोमवार को तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से कलश में जल लेकर रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।इसके अलावा लगातार अठारहवें दिन सोमवार को भी रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।  सावन माह के अठारहवें दिन सोमवार को तियरा ब्रह्मबाबा तालाब…
Read More
नाबालिग छात्रा के अपहरण में दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद

नाबालिग छात्रा के अपहरण में दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद

सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगा ।अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 14 दिसंबर…
Read More
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

बीजपुर / सोनभद्र। सावन माह के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे भक्तों ने महादेव को बेलपत्र धतूरा फल फूल आदि अर्पण कर उनका जलाभिषेक किया। क्षेत्र के अजीरेश्वर धाम, रिहन्देश्वर महादेव मंदिर, श्री बेड़िया हनुमान मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी गई।   जरहां स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर में संरक्षक राजेंद्र सिंह बघेल ने सपरिवार मंदिर में जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चन किया एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित रिहन्देश्वर महादेव मंदिर,खैरी स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर समेत…
Read More
प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर अल्पसंख्यक समुदाय को हज यात्रा एवं अन्य सुविधा की व्यवस्था की जा रही है – जावेद कमर खाॅ

प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर अल्पसंख्यक समुदाय को हज यात्रा एवं अन्य सुविधा की व्यवस्था की जा रही है – जावेद कमर खाॅ

सोनभद्र। सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति  जावेद कमर खाॅ का भ्रमण कार्यक्रम  जनपद सोनभद्र में हुआ। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सदस्य द्वारा सर्किट हाउस सोनभद्र के सभाकक्ष में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं हज ट्रेनर अबू तलहा एवं अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित आमजन के साथ हज संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक की एवं प्राप्त फीडबैक एवं सुझावों को नोट करते हुए उचित मंच के माध्यम से हज यात्रा को और ज्यादा जनमानस के अनुकूल और सुविधाजनक बनाए जाने पर बल दिया।  सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को…
Read More