30
Jan
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने करमा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही स्थित मतदान बूथ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए भरे जा रहे फॉर्म-6 की प्रक्रिया की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि फॉर्म-6 के साथ अनुलग्नक-4 घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लिए जाएं। दस्तावेजों में पूरा पता, फोटो और मोबाइल नंबर शामिल होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और फॉर्म-6…
