01
Sep
बुलंदशहर। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने आज एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। परियोजना के रेलवे साइडिंग यार्ड में आज 500 वें कोयला रेक का आगमन हुआ। यह कोयला रेक अमेलिया (मध्य प्रदेश) स्थित कोयला खदान से भेजी गई है। इस अवसर पर कुमार शरद, कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट), खुर्जा एसटीपीपी ने कोयला रेक का स्वागत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रोजेक्ट की स्थिर एवं सुदृढ़ संचालन क्षमता और ईंधन आपूर्ति श्रृंखला के कुशल प्रबंधन को दर्शाती है। थर्मल पावर प्लांट को निरंतर कोयला आपूर्ति की आवश्यकता होती है, जिससे संयंत्र का प्लांट लोड फैक्टर (PLF)…
