शकील  हर क्षेत्र में कर्तव्य निष्ठ रहे – प्रमुख अभियंता

Spread the love

संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार सम्मान

लखनऊ / राजकीय वाहन चालक संघ,सिचाई विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के सममान समारोह चैधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इं. ए.के. सिंह प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि शकील कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में बेहतर तो रहे ही साथ ही वे काफी कर्तव्यनिष्ठ रूप से सरकार की सेवा करते रहे। उन्होंने सारथी के रूप में अपने दायित्वों का भरपूर निवर्हन किया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि इं. राकेश कुमार मुख्य अभियंता स्तर वन ने उनके संगठनात्मक और व्यक्तिगत व्यवहार की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का संचालन चालक महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार नेगी ने किया।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के ओरी लाल यादव अध्यक्ष ,दिलीप चन्द्र रावत उपाध्यक्ष,मो.गुलाम कादिर,कोषाध्यक्ष,अनिल कुमार मिश्रा प्रान्तीय मंत्री,सुनील कुमार संयुक्त मंत्री, राम प्रताप,संगठन मंत्री, करन यादव, प्रचार मंत्री ने फूल माला और शाल उपहार देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य मेघपाल सिंह, मान सिंह यादव, श्रवण कुमार यादव भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि श्री शकील द्वार 1983 में सिंचाई विभाग में सेवा शुरू की गई। इस दौरान वे लम्बे समय तक चालक संघ के विभिन्न पदों के साथ उपाध्यक्ष तथा 2022 में प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। 31 अगस्त 2025 को अपनी सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्होंने समय पर नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया था। सम्मान समारोह को महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय, संरक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह खारी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *