04
Sep
पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा आशा ट्रस्ट ने 5, 6 और 7 सितंबर के रात्रि विश्राम के लिए केंद्र उपलब्ध कराया चौबेपुर, वाराणसी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 (पीईटी) आगामी 6 और 7 सितंबर को चार पालियों में होनी है, इस परीक्षा में वाराणसी और गाजीपुर जिले में लगभग 1 लाख 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पिछले बार के अनुभव बताते हैं कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों विशेष कर महिलाओं को यातायात और रात्रि विश्राम में काफी परेशानी हुई थी ।इसके दृष्टिगत सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा वाराणसी गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भन्दहा कला, कैथी…
