कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

चन्दौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग अस्पताल में महिला कल्याण विभाग के कार्मिक द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, एवं महिला सशक्तिकरण पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। 

बालिकाओं को बचाने और उन्हें शिक्षित करने के लिए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे सरकारी अभियानों के साथ-साथ समाज के दृष्टिकोण में बदलाव के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर समस्या है। महिलाओं बालिकाओं के लिए महिला सशक्तिकरण एक बेहतर और संतुलित समाज के निर्माण में सहायक होता है, क्योंकि यह समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास करें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हम सब की और विशेषतौर से महिलाओं की भी जिम्मेदारी है कि कन्या भ्रूण हत्या न होने दें। अपनी सोच बदलें तथा बच्चियों को पढा-लिखा कर आगे बढ़ने का मौका दें। बच्चों को शुरू से ही ऐसे अच्छे संस्कार दें और लड़का, लड़की में भेदभाव न करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज की जरूरत है। सशक्त भारत को महिलाओं की महत्ती आवश्यकता है। आज से सभी को कन्या भ्रूण हत्या रोकनी होगी। उन्होंने जागरुक करते हुए बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के जन्म से लेकर बेहतर शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने तक इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। इसके अलावा अन्य विभागयी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी, साथ ही सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने की विस्तृत जानकारी दी गयी है। कार्यक्रम में  डॉ के सी सिंह श्रीमती रागिनी सिंह डीएमसी, जेंडर स्पेशलिस्ट रंजना श्रीवास्तव , पुष्पा कुशवाहा स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग से एनम और आशा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *