UTTAR PRADESH

एनटीपीसी-सिंगरौली मे धूमधाम से मनाया गया श्री श्री विश्वकर्मा पूजा

एनटीपीसी-सिंगरौली मे धूमधाम से मनाया गया श्री श्री विश्वकर्मा पूजा

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य संयंत्र स्थित सेवा भवन उद्यान में भगवान विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन वास्तुकला और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान है। भगवान विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर माना जाता है। इस शुभ दिन पर फैक्ट्रियों, संस्थानों, दुकानों में औजारों और मशीनों, कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर   संदीप नायक, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली,  जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), एवं अन्य महाप्रबंधक…
Read More
एनटीपीसी रिहंद में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन 

एनटीपीसी रिहंद में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन 

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद में बुधवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्लांट परिसर स्थित सीआरएफ़ बिल्डिंग स्टेज-1 को भव्य रूप से सजाकर बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति विधिपूर्वक स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। पूजा समारोह में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद))  अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों नें विश्वकर्मा भगवान की विधिवत पूजा एवं हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना के पर्यावरण एवं राख उपयोगिता, टीएसी, एफईएस, आईटी सहित अन्य विभागों के साथ-साथ संविदा कंपनियों द्वारा भी श्रद्धा पूर्वक…
Read More
शिक्षा समाज और परिवार के उत्थान की कुंजी है – विरेन्द्र कुमार बिन्द “डाक्टर”

शिक्षा समाज और परिवार के उत्थान की कुंजी है – विरेन्द्र कुमार बिन्द “डाक्टर”

बिन्द स्वाभिमान समिति ने छात्रों को पाठन सामग्री प्रदान कर किया प्रोत्साहित  चन्दौली । नियामताबाद ब्लाक के ग्रामसभा रोहणा में विद्यार्थी स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन बिन्द स्वाभिमान समिति द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बिरेंद्र कुमार बिन्द "डाक्टर" ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप बैग कॉपी, कलम एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।  बिरेंद्र बिन्द ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। शिक्षा से आप अपने समाज और परिवार का उत्थान कर सकते हैं। समाज सेवी बिरेंद्र कुमार…
Read More
भाजपा नेता ने बबुरी पावर हाउस की समस्या से उच्चाधिकारी को अवगत कराया

भाजपा नेता ने बबुरी पावर हाउस की समस्या से उच्चाधिकारी को अवगत कराया

 चन्दौली । बबुरी पावर हाउस पर कर्मचारियों की मनमानी व स्मार्ट मीटर से परेशान किसानों की समस्या को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने अधिशासी अभियन्ता से मिलकर स्थिति से अवगत कराया।  राणा प्रताप सिंह के अगुआई में बबुरी के नागरिकों की समस्याओं, जिसमें स्मार्ट मीटर से दोषपूर्ण बिल, अनियमित कटौती, बबुरी पावर हाउस पर विभाग से संबंधित कोई जवाबदेह अधिकारी के न रहने, व नए स्मार्ट मीटर के साथ 10%के लगभग पुराने मीटर को लगाने संबंधित तमाम विषयों को बताया गया। जिसपर अधिशासी अभियन्ता ने आश्वासन दिया कि इसी महीने में बबुरी पावर हाउस पर कैंप…
Read More
जनता की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, खानापूर्ति नहीं – जिलाधिकारी 

जनता की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, खानापूर्ति नहीं – जिलाधिकारी 

कलेक्ट्रेट में IGRS की बैठक संपन्न, समय-सीमा के भीतर मामलों के निराकरण हेतु सभी अधिकारी को कड़े निर्देश* चंदौली/ समय-सीमा पत्रों की समुचित निस्तारण हेतु समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य सभी शिकायत निवारण प्रणाली में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर कोई उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित एल1 एवं एल2 अधिकारियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न 

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर दिया जोर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, गलत स्पेशल क्लोज़ पर होगी कार्यवाही–जिलाधिकारी आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी की सख्ती, एक्सईएन विद्युत की खराब कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में डिफाल्टर श्रेणी व असंतुष्ट फीडबैक से सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अपेक्षित सुधार का निर्देश दिया। आईजीआरएस समीक्षा…
Read More
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 16 दिवसीय ‘‘लोक कल्याण मेला’’ 17 सितम्बर से

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 16 दिवसीय ‘‘लोक कल्याण मेला’’ 17 सितम्बर से

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र सीमान्तर्गत सभी स्ट्रीट वेंडर्स (रेडी पटरी/ठेला/विक्रेता) को सूचित किया गया है कि शासन के आदेशानुसार पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान ‘‘लोक कल्याण मेला’’ का आयोजन नगर पालिका कार्यालय (सभाकक्ष) में किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मार्च 2030 तक पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन और विस्तार को मंजूरी प्रदान की गई है। पुनर्गठित योजना के तहत वित्तीय समावेशन को व्यापक बनाने, डिजिटल लेन-देन अपनाने को बढ़ावा देने, क्षमता निर्माण करने तथा वेंडर्स एवं उनके परिवारों के सामाजिक-आर्थिक…
Read More
जनसुनवाई पोर्टल पर जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

जनसुनवाई पोर्टल पर जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये सुनिश्चित, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध होगी कार्यवाही - जिलाधिकारी सोनभद्र / जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त स्पेशल क्लोज व असंतुष्ट फीडबैक प्रकरणों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों व सम्बन्धित कम्प्यूटर आपरेटर केसाथ समीक्षा बैठक किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पेशल क्लोज व असंतुष्ट फीडबैक प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी से समीक्षा करते हुए पाया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में कुछ अधिकारियों द्वारा…
Read More
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

जनपद में सोलर जागरूकता फैलाने के लिए जिलाधिकारी ने हनुमत सोलर हाउस के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   सोनभद्र / जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री  सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के तहत हनुमत सोलर हाउस के द्वारा लगाये सोलर जागरूकता कार्यशाला का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने हनुमत सोलर हाउस के द्वारा लगाये गये सोलर संयंत्र के स्टाल का अवलोकन भी  किया और सोलर संयंत्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किये। स्टाल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने…
Read More
आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

रेणुकूट । आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। हिंदी विभाग के सचिव डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने हिंदी भाषा की महत्ता और उसके राष्ट्रीय तथा सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. स्मिता सिंह ने अपनी सुमधुर कविता से सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में अमित दुबे और मंजू बाला जिंदल ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से हिंदी की सुंदरता और सामर्थ्य को…
Read More