एनटीपीसी रिहंद में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन 

Spread the love

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद में बुधवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्लांट परिसर स्थित सीआरएफ़ बिल्डिंग स्टेज-1 को भव्य रूप से सजाकर बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति विधिपूर्वक स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

पूजा समारोह में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद))  अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों नें विश्वकर्मा भगवान की विधिवत पूजा एवं हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर परियोजना के पर्यावरण एवं राख उपयोगिता, टीएसी, एफईएस, आईटी सहित अन्य विभागों के साथ-साथ संविदा कंपनियों द्वारा भी श्रद्धा पूर्वक पूजा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिहंद पूजा समिति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। समारोह में महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन परियोजना परिसर में श्रद्धा, सहयोग और सौहार्द का संदेश देने के साथ-साथ कार्य संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था को मजबूत करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *