UTTAR PRADESH

एनटीपीसी ऊंचाहार में अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

एनटीपीसी ऊंचाहार में अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अंबेडकर सभागार परिसर में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुद्ध प्रार्थना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचार और चिंतन को और अधिक मुखरित करना है, जरूरतमंदों की सेवा करनी है ताकि विकसित होने के साथ साथ समरस भारत का निर्माण हो सके जोकि बाबा साहब का सपना था। समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू…
Read More
शिक्षा प्लस कार्यक्रम में चार माह में 1125 लोगों को साक्षर बनाया जाएगा –

शिक्षा प्लस कार्यक्रम में चार माह में 1125 लोगों को साक्षर बनाया जाएगा –

शिव नाडर फाउंडेशन के द्वारा संचालित शिक्षा प्लस कार्यक्रम में वयस्क शिक्षा के लिए जन शिक्षकों को लैपटॉप का वितरण किया गया शिक्षाप्लस परियोजना का लक्ष्य ग्रामीण समुदायों को शिक्षित और सशक्त बनाना है -श्रुति नागवंशी वाराणसी। शिक्षाप्लस परियोजना का लक्ष्य ग्रामीण समुदायों को शिक्षित और सशक्त बनाना है। इसके तहत ग्रामीण भारत में वंचित तबकों को शिक्षित कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की परिकल्पना की गई है जिसके तहत शिव नाडर फाउंडेशन एवं जनमित्र न्यास के संयुक्त तत्वाधान में वयस्कों के बीच वयस्क शिक्षा संचालन के लिए ‘शिक्षाप्लस परियोजना’ के अंतर्गत 25 जन शिक्षकों को लैपटॉप और…
Read More
किसान पाठशालाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें किसान- कृषि मंत्री 

किसान पाठशालाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें किसान- कृषि मंत्री 

12 से 29 दिसम्बर तक आयोजित की जाएंगी ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशालाएं मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 08 दिसम्बर से जनप्रतिनिधियों और एफपीओ सदस्यों की सहभागिता होगी सुनिश्चित लखनऊ/ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि वे रबी सत्र 2025-26 के लिए आयोजित की जाने वाली किसान पाठशालाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार को अपनाकर मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए कम लागत में अधिक लाभ कमाएं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सत्र 2025-26 में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशालाओं के आयोजन के…
Read More
बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

  चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस चतुर्भुजपुर ओडवार में मनाया गया इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और देश के पहले कानून मंत्री थे, वे एक विधिवेत्ता और अर्थशास्त्री थे अछूत मानी जाने वाली जाति में जन्म होने के कारण उन्हें समाज में अनेक अन्य और भेदभाव का सामना भी करना पड़ा जिन्होंने दलितों के अधिकारों और शिक्षा…
Read More
महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि, सहभोज का हुआ आयोजन

महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि, सहभोज का हुआ आयोजन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने 6 दिसंबर को जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज और चाचा नेहरू पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, जबकि चाचा नेहरू पार्क में सदर विधायक भूपेश चौबे ने चित्र पर माल्यार्पण कर सहभोज का शुभारंभ किया।भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और समानता के प्रबल समर्थक थे। उनकी पुण्यतिथि हमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और जातिगत भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष को याद दिलाती है। उन्होंने हमेशा ऐसे समाज…
Read More
चाय पीते-पीते फल विक्रेता की अचानक मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी,परिवार में मातम

चाय पीते-पीते फल विक्रेता की अचानक मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी,परिवार में मातम

बभनी। शनिवार की सुबह बभनी मोड़ पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 27 वर्षीय फल विक्रेता राजू की चाय पीते-पीते अचानक हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। देवनाटोला गांव निवासी राजू पुत्र चंद्रबली रोज की तरह सुबह तैयार हो रहा था कि अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। पहले ओझा के पास ले जाने पर थोड़ी देर के लिए होश आया, लेकिन घर लौटते ही फिर तबीयत खराब हुई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।राजू की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और डेढ़ वर्ष का एक छोटा…
Read More
सदर विधायक ने किया मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता का शुभारंभ

सदर विधायक ने किया मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता का शुभारंभ

सोनभद्र। एसआईआर (मतदाता विशेष पुनरीक्षण) को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सक्रिय मोड में दिखी। शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने राजकीय कन्या विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज से अभियान का शुभारंभ किया और नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों की कुंडी खटखटाकर उन्हें जागरूक किया।विधायक ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। निर्वाचन विभाग द्वारा मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने अवैध घुसपैठियों की पहचान पर भी विशेष जोर दिया।नगर में ढोल-मंजीरा टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। अभियान में भाजपा…
Read More
नागरिक सुरक्षा कोर का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया 

नागरिक सुरक्षा कोर का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया 

उत्कृष्ठ कार्य के लिए स्वयं सेवको को मिला प्रशंसापत्र,निःस्वार्थ सेवाकार्य के लिए अतिथियों ने सभी को सराहा चंदौली/ रेलवे क्षेत्र स्थित योरोपियन कालोनी मे नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रांगण मे हर्षोल्लास के साथ 63 वाँ स्थापना दिवस  मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागरिक सुरक्षा कोर के प्रभारी राजेश कुमार द्वारा संगठन का झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के बाद गृह मंत्री भारत सरकार सहित सचिव गृह मंत्रालय, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार व निदेशक नागरिक सुरक्षा कोर उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन अतिथियों द्वारा किया…
Read More
समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण – डीएम

समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण – डीएम

 वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे पिंडरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।  जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित…
Read More
सीटीई में तमिल शिक्षक दल ने साझा किया तमिल भाषा की विशेषताओं तथा सिखाने के तरीकों पर अपना अनुभव

सीटीई में तमिल शिक्षक दल ने साझा किया तमिल भाषा की विशेषताओं तथा सिखाने के तरीकों पर अपना अनुभव

वाराणसी। कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सी0 टी0 ई0), वाराणसी में काशी तमिल samangam कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी आए हुए शिक्षकों के समूह द्वारा संस्थान में तमिल भाषा की विशेषताओं तथा सिखाने के तरीकों पर अपने अनुभव साझा किए। तमिल शिक्षकों के समूह में इंदुमती एस, संध्या के,कविता जे, मुरलीधरन एस,मिथुनाचमई ए आर ,मुकुंदन तथा गोविंदराज टी सम्मिलित थे। ये सभी शिक्षक दक्षिण भारतीय हिंदी प्रचार समिति के सदस्य हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 श्रद्धा पाण्डेय एवं श्रीमती निधि द्वारा किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि वाराणसी के एडीजे  आलोक अग्निहोत्री उपस्थित थे। उनके द्वारा अपने वक्तव्य में भाषा एवं…
Read More