बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

Spread the love

  चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस चतुर्भुजपुर ओडवार में मनाया गया इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और देश के पहले कानून मंत्री थे, वे एक विधिवेत्ता और अर्थशास्त्री थे अछूत मानी जाने वाली जाति में जन्म होने के कारण उन्हें समाज में अनेक अन्य और भेदभाव का सामना भी करना पड़ा जिन्होंने दलितों के अधिकारों और शिक्षा के लिए संघर्ष किया उच्च शिक्षा प्राप्त की, गोष्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि उनका जीवन जातिवाद के खिलाफ लड़ने और समानता के लिए समर्पित था

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने कहा कि भारतीय संविधान की रचना, महिला अधिकार और श्रम सुधार भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया उन्होंने अस्पृश्यता के खिलाफ भी अभियान चलाया और भारत के सामाजिक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जैसे आरबीआई की स्थापना और जल प्रबंधन नीतियां

कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष डा जी के पांडेय ने कहा कि बाबा साहब के साथ बचपन से भेदभाव होते हुए भी उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सर्वश्री हीरालाल शर्मा दयाराम पटेल डॉक्टर जी के पांडेय शाहिद तौसीफ नेहाल अख्तर राजकुमार अरोड़ा संजय जायसवाल ऋषि दयाल मुन्नी सिंह पटेल कन्हैया मोदनवाल रमेश पांडेय नेसार शाह मुकीम खान साबिर राईन रब्बानी शाह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे गोष्ठी के अध्यक्षता राजकुमार अरोड़ा ने किया संचालन शाहिद तौसीफ ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *