UTTAR PRADESH

मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का चकिया में उद्घाटन

मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का चकिया में उद्घाटन

 जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने 20 लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपीं चन्दौली। चकिया विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत दिरेहू में मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025-2026 के तहत आयोजित किया गया, जिसमें राज्य मंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड, विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक, चकिया व नौगढ़ के प्रमुख तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत…
Read More
चकिया : सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 60 प्रार्थना पत्र,5 का हुआ मौके पर निस्तारण 

चकिया : सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 60 प्रार्थना पत्र,5 का हुआ मौके पर निस्तारण 

शिकायतकर्ता की शिकायत अगर आप से संबंधित नहीं है तो उनको बिना गुमराह किए संबंधित कि पूरी जानकारी देते हुए उनकी मदद कर शासकीय दायित्व के साथ-साथ इंसानियत का परिचय दें - जिलाधिकारी तहसील चकिया का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण  चन्दौली ।  चकिया तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न मामलों के 60 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।  संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान छुछाड़ गांव की सपना ने रास्ते के विवाद को…
Read More
केंद्रीय बजट 2026-27 से विकसित भारत के संकल्प को नई गति – स्वतंत्र देव सिंह

केंद्रीय बजट 2026-27 से विकसित भारत के संकल्प को नई गति – स्वतंत्र देव सिंह

*सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट से होगा चहुॅमुखी विकास* लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज अलीगढ़ सर्किट हाउस सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी विकास की ओर तेज़ी से आगे ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस नीतियों के माध्यम से ज़मीन पर परिणाम देने…
Read More
ब्रॉडबैंड परियोजना के अंतर्गत रायबरेली संयंत्र से, ऑप्टिकल फाइबर केबल के प्रथम खेप नागालैंड को रवाना

ब्रॉडबैंड परियोजना के अंतर्गत रायबरेली संयंत्र से, ऑप्टिकल फाइबर केबल के प्रथम खेप नागालैंड को रवाना

रायबरेली। रायबरेली संयंत्र से भारत नेट चरण III परियोजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्य के प्रथम खेप 110 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल को आज दिनांक 07.02.2026 , शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर संयंत्र प्रमुख/ महाप्रबंधक - रायबरेली संयंत्र के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जहाजरानी विभाग में समस्त प्रबंधन मंडल के अधिकारियों , श्रम समिति के सदस्यों, गुणवत्ता आश्वासन विभाग के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित थे। प्रबंधन मंडल के अपर - महाप्रबंधक (मानव संसाधन & नगर प्रशासन) संजीब अरोरा, अपर - महाप्रबंधक (सतर्कता -उत्तरी क्षेत्र) लथा टी, उप - महाप्रबंधक (विपणन,…
Read More
एनटीपीसी दादरी में मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

एनटीपीसी दादरी में मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी में 7 फरवरी 2026 को मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख ए. के. मिश्र ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक संवाद से विकास को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी दादरी विद्युत उत्पादन, पर्यावरणीय मानकों के पालन, सुरक्षा संस्कृति के सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में एनटीपीसी की अग्रणी भूमिका और ऊर्जा परिवर्तन के…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में दो दिवसीय विशेष हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ

एनटीपीसी सिंगरौली में दो दिवसीय विशेष हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ

संविधान एवं राजभाषा नीति के आलोक में हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन पर हुआ सार्थक विमर्श राजभाषा हिंदी का प्रभावी कार्यान्वयन संगठन की कार्यक्षमता, पारदर्शिता एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाता है - सी. एच. किशोर कुमार सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा दिनांक 07 फरवरी 2026 से एक दो दिवसीय विशेष हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला में एनटीपीसी सिंगरौली के बड़ी संख्या में कर्मचारी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। कार्यशाला का विषय “संविधान एवं राजभाषा नीति के आलोक में हिंदी का कार्यान्वयन” रहा, जिस पर सुप्रसिद्ध राजभाषा विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर निजी सचिव, भारत के राष्ट्रपति एवं पूर्व…
Read More
एनटीपीसी औरैया में ऊषा अंतर्राष्ट्रीय लिमिटेड, सिलाई केंद्र के सौजन्य से त्रैमासिक ‘उड़ान’ सिलाई प्रशिक्षण का शुभारम्भ

एनटीपीसी औरैया में ऊषा अंतर्राष्ट्रीय लिमिटेड, सिलाई केंद्र के सौजन्य से त्रैमासिक ‘उड़ान’ सिलाई प्रशिक्षण का शुभारम्भ

महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार संवर्धन की दिशा में सशक्त पहल औरैया। एनटीपीसी औरैया परियोजना में नैगम सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) नीति के अंतर्गत 07 फरवरी, 2026 को ‘उड़ान’ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह पहल परियोजना प्रभावित ग्रामों की महिलाओं एवं युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘उड़ान’ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से परियोजना प्रभावित गाँवों की महिलाओं एवं युवतियों को तीन माह का व्यवस्थित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड सिलाई प्रशिक्षण…
Read More
दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं

दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं

कई अधिकारियों को लगाई फटकार,जमीनी विवाद को मौके पर जाकर सुलझाने के निर्देश सोनभद्र। शनिवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह व एसपी अभिषेक वर्मा दुद्धी तहसील सभागार मे आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी।इस दौरान उन्होंने जमीनी विवाद को पुलिस और राजस्व की टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान जब श्रम विभाग से संबंधित समस्या आयी तो श्रम विभाग के अधिकारी के बुलाने पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हाजिर हो गया, डीएम साहब उससे पूछताछ कर ही…
Read More
कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया 

कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया 

करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के भरकवाह स्थित बाबा बिहारी इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को कैरियर गाइडेंस सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिवेताम आयुर्वेद कंपनी की संस्थापक डॉ. प्रियंका ने छात्र-छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र मे कैरियर बनाने की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और मेडिकल क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।    उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य को पाने के लिए शुरूआत भले ही छोटे स्तर पर हो, लेकिन सोच हमेशा बड़ी होनी ही चाहिए, तभी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। छात्र-छात्राओं को बारहवीं मे दाखिला लेने के…
Read More
डीएम ने दुद्धी ब्लॉक का किया निरीक्षण,बीडीओ को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम ने दुद्धी ब्लॉक का किया निरीक्षण,बीडीओ को दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। शनिवार को सोनभद्र जिलाधिकारी बीएन सिंह दुद्धी क्षेत्र के दौरे पर रहे, उन्होंने तहसील समाधान दिवस की सुनवाई के बाद दुद्धी ब्लॉक का गहनता से निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय पहुंचकर प्रगति की जानकारी ली, इसके ब्लॉक मे पॉवर सप्लाई के लिए लगे सोलर पैनल सिस्टम के बैटरी कक्ष का निरीक्षण किया।   इस दौरान उन्होंने आवश्यकता से अधिक बैटरी लगे होने की जानकारी ली, इसके बाद बीडीओ आवास, तथा एसआइआर मैपिंग सुनवाई कक्ष, मनरेगा सेल, लेखाकार कक्ष मे फाइल निकलवाकर देखा और आवश्यक दस्तावेज की बारे मे पूछताछ किया। मनरेगा मे मानव…
Read More