UTTAR PRADESH

ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न 

ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न 

क्विज प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होंगे- प्रेम शंकर राम दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक दुद्धी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान/गणित विषय की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई ।इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम 10 विजेताओं में कार्तिक कुमार (क. वि. विंढमगंज),पलक शर्मा (क. वि. दुद्धी) नवनीत कुमार (उ. प्रा. वि. धूमा),गुलनाज परवीन (क. वि. दीघुल),संध्या कुमारी (क. वि. जोरुखांड मध्य),प्रिंस कुमार (C.S. विंढमगंज), रागिनी कुमारी (C.S. विंढमगंज),सौम्या कुमारी (C.S. दीघुल),आयुष कुमार (C.S. गुलालझरिया),अवरोज फातिमा (C.S. दीघुल) शामिल रहे।कार्तिक कुमार एवं पलक शर्मा दोनों बच्चों ने 94 अंक…
Read More
जिला बदर अवधि में घूम रहे टॉप-टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

जिला बदर अवधि में घूम रहे टॉप-टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र । अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस ने जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर खड़ा होकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बीजपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और समय करीब 1:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त…
Read More
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

सोनभद्र । अनपरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक बाइक से पिपरी से नानी के घर होकर रेहटा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की…
Read More
सुविधाओं और संसाधन के सही उपयोग से बच्चियां पूरे कर सकती हैं अपने सपने – रंजू सिंह 

सुविधाओं और संसाधन के सही उपयोग से बच्चियां पूरे कर सकती हैं अपने सपने – रंजू सिंह 

बेटियों के लिए संचालित आशा लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर का तीन वर्ष वर्ष पूरा  वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम  बेटियां पढ़े आगे बढ़ें के संकल्प से संचालित की जा रही है ई-लाइबेरी  चौबेपुर, वाराणसी / ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन कोचिंग क्लास, परीक्षाओं की पुस्तकों, पत्रिकाओं, खेलकूद के सामान की व्यवस्था एक ही छत के नीचे करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला (कैथी) गाँव में संचालित किये जा रहे ई लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर के तीन वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र की छात्राओं ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया । मुख्य अतिथि…
Read More
दलहन उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का देश में बढ़ा कद, भारत के कुल उत्पादन में 12 प्रतिशत का योगदान

दलहन उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का देश में बढ़ा कद, भारत के कुल उत्पादन में 12 प्रतिशत का योगदान

उत्तर प्रदेश में दलहन उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के प्रयास तेज कृषि मंत्री ने केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का जताया आभार लखनऊ/ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उत्तर प्रदेश में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 125 करोड़ रुपए का प्रतीकात्मक चेक प्रदान करने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इस विशेष सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता प्रदेश के किसानों की आय वृद्धि,…
Read More
10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

सोनभद्र।  अनपरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को तड़के डिबुलगंज डी-प्लांट पुलिया के पास से अभियुक्त मनोज कुमार निवासी डिबुलगंज को पकड़ा।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने पिछले दो वर्षों से हेरोइन की पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार की है। इस मामले में रोहन उर्फ चिंटू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Read More
अवैध खनन में लिप्त फरार तीन आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

अवैध खनन में लिप्त फरार तीन आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

सोनभद्र। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध खनन में संलिप्त फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत की गई है, ताकि अवैध खनन और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।पुलिस के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 43/2026 से संबंधित प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ खनन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े…
Read More
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप

वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया डाला, सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज)वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान सूरज (55 वर्ष) निवासी डाला चढ़ाई, चोपन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव की तलाशी में जेब से कुछ नकदी, एक डायरी और फोटो बरामद हुई है। शरीर पर किसी बड़े आघात के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि मौत के कारण अभी…
Read More
अंग्रेजी भय का विषय नहीं बल्कि अंकों को मजबूत करने वाला विषय है – राम कीर्ति यादव 

अंग्रेजी भय का विषय नहीं बल्कि अंकों को मजबूत करने वाला विषय है – राम कीर्ति यादव 

राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए छात्रों को दिया टीप्स  दुद्धी, सोनभद्र। 18 फरवरी 2026 से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परिक्षाएँ प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा का यह दौर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जहाँ सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच सफलता की दिशा तय करती है।इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, दुद्धी, सोनभद्र के अनुभवी अंग्रेज़ी शिक्षक राम कीर्ति यादव से विशेष मुलाकात और बातचीत की गई। अपने लंबे शिक्षण अनुभव के आधार पर उन्होंने अंग्रेज़ी विषय में अधिक अंक प्राप्त करने की व्यावहारिक रणनीति,…
Read More
मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच : प्रबंधन एकादश ने 6 विकेट से मीडिया एकादश को हराया

मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच : प्रबंधन एकादश ने 6 विकेट से मीडिया एकादश को हराया

जीत तालियों से मिलती है, लेकिन पहचान आपके चरित्र से बनती है- आर पी सिंह अनपरा (सोनभद्र)। रेणुसागर पावर डिवीजन के तत्वाधान में रेनुसागर परिसर में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज  में आयोजित मीडिया एवं प्रबंधन एकादश मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में प्रबंधन एकादश ने 3 रन से मीडिया एकादश को हराया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने खिलाड़ियों के परिचय के उपरांत मैच का शुभारम्भ करते हुये अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं, बल्कि यह हमें सिखाता है कि टीम के…
Read More