संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप

Spread the love

वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

डाला, सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज)वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान सूरज (55 वर्ष) निवासी डाला चढ़ाई, चोपन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव की तलाशी में जेब से कुछ नकदी, एक डायरी और फोटो बरामद हुई है। शरीर पर किसी बड़े आघात के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *