12
Jan
सोनभद्र। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसमें प्राचीन और आधुनिक खेलों को शामिल किया गया है।हाइडिल मैदान में आयोजित हॉकी मुकाबले में विधायक एकादश और लकी 11 की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें विधायक एकादश ने 5-4 से जीत दर्ज की। इसके अलावा तियरा स्टेडियम और केकराही के बीच खेले गए फुटबॉल मैच में तियरा स्टेडियम की टीम 3-1 से विजयी रही। कार्यक्रम की शुरुआत…
