प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Spread the love

सोनभद्र। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में छपका वार्ड संख्या-2 में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि प्रियंका गांधी गरीबों, मजदूरों, युवाओं और आदिवासियों की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने कहा कि उभ्भा कांड के दौरान प्रियंका गांधी सबसे पहले सोनभद्र पहुंचीं और पीड़ित आदिवासियों से मुलाकात कर हरसंभव मदद की।

कार्यक्रम में पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे, बेबी सिंह, कुसुम शर्मा, प्रांजल श्रीवास्तव, विमल चौबे, शंकर भारतीय, राधेश्याम पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रियंका गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *