UTTAR PRADESH

सड़क सुरक्षा : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा परिवहन विभाग 

सड़क सुरक्षा : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा परिवहन विभाग 

 चन्दौली । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर परिवहन विभाग, चंदौली द्वारा आज दिनांक 15 जनवरी 2026  को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के  चकिया तिराहा पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के नारे को जन-जन तक पहुँचाना था। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव केवल नियमों के पालन से ही संभव है। नाटक के माध्यम से…
Read More
तेल माफिया पर पुलिस का डबल अटैक, भारी मात्रा में अवैध डीजल पेट्रोल बरामद, तीन गिरफ्तार

तेल माफिया पर पुलिस का डबल अटैक, भारी मात्रा में अवैध डीजल पेट्रोल बरामद, तीन गिरफ्तार

डाला(राकेश जायसवाल)। सोनभद्र जनपद में अवैध तेल कालाबजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा और निर्णायक प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक ही दिन चोपन और अनपरा थाना क्षेत्रों में सुनियोजित व ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तेल माफिया के नेटवर्क को हिला दिया गया। इस “डबल एक्शन” में भारी मात्रा में अवैध डीजल-पेट्रोल, टैंकर और उपकरण बरामद किए गए हैं, जबकि तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पहली कार्रवाई थाना चोपन क्षेत्र के गुरमुरा में की गई, जहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से…
Read More
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

कपिल सिंह दूसरी बार अध्यक्ष, निखिल मिश्रा छठवीं बार उपाध्यक्ष निर्वाचित, राजकुमार फिर बने महामंत्री लखनऊ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अमित यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित कुमार शुक्ला की देखरेख में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार कपिल कुमार सिंह दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि राज कुमार दूसरी बार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। निखिल मिश्रा छठवीं बार एवं शशांक शेखर शुक्ल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा बृजमोहन पाण्डेय संयुक्त मंत्री, शुभम चौहान संगठन मंत्री,…
Read More
फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति

फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति

क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात-डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु" लखनऊ, बलिया । उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) प्रभारी बलिया डॉ. दयाशंकर मिश्र“दयालु” के पहल पर फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” द्वारा जनता की मांग को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 06 सितंबर 2024 को फेफना जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र प्रेषित किया गया था। केन्द्रीय रेल मंत्री ने उक्त पत्र पर सकारात्मक…
Read More
वालीबाल प्रतियोगिता में बघेड़ी ने बाजी मारी 

वालीबाल प्रतियोगिता में बघेड़ी ने बाजी मारी 

विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया बॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन  अहरौरा, मिर्जापुर। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को इमलिया चट्टी में आयोजित दो दिवसीय विशाल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया। प्रथम दिन के प्रतियोगिता में बघेड़ी अव्वल रहा। इमलिया चट्टी स्थित अंशिका नेत्र हाँस्पिटल के तत्वाधान में बुधवार आयोजित विशाल वालीबाल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे  पूर्व उर्जा राज्यमंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बभनी कुंअर आनंद…
Read More
यूपी दिवस का सभी जनपदों में भव्य आयोजन हो – एस.पी.गोयल, मुुख्य सचिव

यूपी दिवस का सभी जनपदों में भव्य आयोजन हो – एस.पी.गोयल, मुुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक संपन्नई-आफिस को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रभावी रूप से किया जाए लागू, एक माह में सभी तहसीलों को ई-ऑफिस से जोड़ा जाएसड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन आवर’ में मिलेगा कैशलेस इलाजप्रदेश के सभी जनपद, तहसील व विकास खंड मुख्यालयों पर स्थायी हेलीपैड निर्माण के प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग एक सप्ताह में कराएं उपलब्धसभी जिलाधिकारी फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की प्रतिदिन करें समीक्षाआयुष्मान कार्ड से शेष परिवारों को जोड़ने के लिए चलेगा 90 दिन का विशेष अभियानपुलिस भर्ती परीक्षाओं…
Read More
तानाशाही पर उतरी भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है – अरुण द्विवेदी

तानाशाही पर उतरी भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है – अरुण द्विवेदी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में हुए एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से बर्बरता की घोर निन्दा की राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा  चन्दौली । ज़िला कॉंग्रेस कमेटी चंदौली व शहर कांग्रेस मुगलसराय केसंयुक्त तत्वाधान मे अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कॉंग्रेस पार्टी ने NSUI नेताओं के साथ हुये दुर्व्यवहार के विरुद्ध महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन ज़िलाधिकारी चंदौली को सौंपा गया । कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि 11 जनवरी को वाराणसी में SIR, वोट चोरी व मनरेगा को समाप्त किये जाने के…
Read More
पसीना वाले हनुमान मंदिर का होगा कायाकल्प, फिरोजाबाद बनेगा धार्मिक पर्यटन विख्यात केंद्र – जयवीर सिंह

पसीना वाले हनुमान मंदिर का होगा कायाकल्प, फिरोजाबाद बनेगा धार्मिक पर्यटन विख्यात केंद्र – जयवीर सिंह

जनपद फिरोजाबाद स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर का 01 करोड़ रुपए की धनराशि से सौंदर्यीकरण किया जाएगा* लखनऊ: पर्यटन विभाग ने फिरोजाबाद जनपद के बहुचर्चित पसीना वाले हनुमान मंदिर के पर्यटन के विकास का निर्णय लिया है। लगभग 2000 वर्ष प्राचीन माने जाने वाले इस ऐतिहासिक मंदिर को शासन स्तर से अनुमोदित कार्य योजना के अंतर्गत एक करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग का यह प्रयास फिरोजाबाद को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है। फिरोजाबाद…
Read More
लखनऊ विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. जे.पी. सैनी ने कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया

लखनऊ विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. जे.पी. सैनी ने कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आज प्रोफेसर जे.पी. सैनी ने विधिवत रूप से विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह दायित्व पूर्व कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना से कुलपति कार्यालय में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया के दौरान पूर्व कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने प्रो. जे.पी. सैनी को कार्यभार से संबंधित दस्तावेज सौंपे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. सैनी के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को…
Read More
वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

वृद्धाश्रम में वृद्ध की आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सोनभद्र। छपका, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध रामजियावन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को हुई इस घटना के कारणों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव को जांच मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट साक्ष्यों के आधार पर एक पक्ष में प्रस्तुत की जाएगी।
Read More