सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

Spread the love

कपिल सिंह दूसरी बार अध्यक्ष, निखिल मिश्रा छठवीं बार उपाध्यक्ष निर्वाचित, राजकुमार फिर बने महामंत्री

लखनऊ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अमित यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित कुमार शुक्ला की देखरेख में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार कपिल कुमार सिंह दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि राज कुमार दूसरी बार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। निखिल मिश्रा छठवीं बार एवं शशांक शेखर शुक्ल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा बृजमोहन पाण्डेय संयुक्त मंत्री, शुभम चौहान संगठन मंत्री, शिवशंकर पाण्डेय प्रचार मंत्री, मो. सलीम अंसारी कोषाध्यक्ष तथा उमेश कुमार ऑडिटर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आनन्जय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दूबे, राशि सक्सेना एवं पंकज पाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *