UNCHAHAR

एनटीपीसी ऊंचाहार ने आसपास के युवाओं के नए बैच को फिर प्रशिक्षण के लिए किया रवाना

एनटीपीसी ऊंचाहार ने आसपास के युवाओं के नए बैच को फिर प्रशिक्षण के लिए किया रवाना

ऊंचाहार रायबरेली।एनटीपीसी ऊंचाहार ने नैगम सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए आस पास के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से नए बैच को लखनऊ स्थित सीपेट संस्थान भेजा। दो दिवसीय दौरे पर आए क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) दिवाकर कौशिक ने हरी झंडी दिखा कर युवाओं को लेकर जाने वाली बस को रवाना किया तथा अपनी शुभ कामनाएं दी। श्री कौशिक ने ऊंचाहार परियोजना के सी एस आर कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रधानजनो से  नए सुझाव देने की अपील किताकी सी एस आर के माध्यम से एनटीपीसी अपना उत्कृष्ट योगदान दे सके। इसके पहले परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन…
Read More
एनटीपीसी बनी उम्मीद की किरण, 40 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

एनटीपीसी बनी उम्मीद की किरण, 40 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

ऊंचाहार, रायबरेली। नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एनटीपीसी ऊँचाहार परियोजना के आस पास के गांवों के 40 युवक-युवतियों को जब जॉब ऑफर लेटर मिला तो उनकी बांछे खिल उठी और सभी लाभार्थियों ने एनटीपीसी के प्रति दिल से आभार जताया। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) के माध्यम से ऊँचाहार परियोजना क्षेत्र के युवक एवं युवतियों को प्लास्टिक प्रोसेसिंग में छह माह का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत इन अभ्यर्थियों का देश विदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट कराया गया। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर प्रदान करने हेतु एनटीपीसी ऊँचाहार में एक…
Read More
एनटीपीसी ने किया मुरारमऊ स्थित शिव सरोवर का जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण

एनटीपीसी ने किया मुरारमऊ स्थित शिव सरोवर का जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण

ऊंचाहार। मुरारमऊ ग्राम पंचायत के भवानीदीनपुर गाँव स्थित जर्जर और पुराने हो चुके शिव सरोवर तालाब का एनटीपीसी ऊंचाहार के पर्यावरण विभाग द्वारा नवीनीकरण तथा जीर्णोद्धार किया गया। तालाब के सौंदर्यीकरण के उपरांत इसका उद्घाटन एवं लोकार्पण ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख बिश्व मोहन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा कि, "बढ़ती जनसंख्या के साथ ही जल स्रोतों की स्थिति और विकट होती जा रही है, अतः हमें इसे संजोकर रखने की नितांत आवश्यकता है। पीने के पानी की समस्या और सूखे से निपटने के लिए हमें भूजल संरक्षण करना बहुत…
Read More
एनटीपीसी ऊंचाहार ने आयोजित किया विशाल नेत्र शिविर

एनटीपीसी ऊंचाहार ने आयोजित किया विशाल नेत्र शिविर

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना के समीपस्थ ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक दायित्व के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय उमरन में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीएस आर नीति के तहत आसपास के लोगों के स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए एनटीपीसी कल्याणकारी कार्य करती रहती है, यह अभियान चलता रहेगा। ग्राम प्रधान उमरन, रंजीत सिंह तथा ग्राम प्रधान मुरारमऊ जितेंद्र सिंह ने एनटीपीसी के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। परियोजना के नेत्र चिकित्सक डॉ ए के मिश्रा ने मरीजों की जांच की तथा उनका पंजीयन किया।…
Read More
एनटीपीसी ऊंचाहार में अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

एनटीपीसी ऊंचाहार में अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अंबेडकर सभागार परिसर में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुद्ध प्रार्थना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचार और चिंतन को और अधिक मुखरित करना है, जरूरतमंदों की सेवा करनी है ताकि विकसित होने के साथ साथ समरस भारत का निर्माण हो सके जोकि बाबा साहब का सपना था। समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू…
Read More
एनटीपीसी ऊँचाहार ने सीएसआर पहल के तहत 100 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए

एनटीपीसी ऊँचाहार ने सीएसआर पहल के तहत 100 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहलों के तहत रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र के 100 क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित रोगियों को छह माह की अवधि के लिए पोषण किट प्रदान कर सहयोग किया है। यह पहल ‘‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’’ को मजबूत करने हेतु टीबी रोगियों की पोषण स्थिति एवं उपचार परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायबरेली की जिलाधिकारी श्रीमती  हर्षिता माथुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने रायबरेली के सर्वांगीण विकास में एनटीपीसी के सतत सहयोग की सराहना करते…
Read More
एनटीपीसी ऊँचाहार में 75वें संविधान दिवस पर कार्यकारी निदेशक ने दिलाई शपथ

एनटीपीसी ऊँचाहार में 75वें संविधान दिवस पर कार्यकारी निदेशक ने दिलाई शपथ

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार में 75वां संविधान दिवस गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की शपथ ग्रहण के साथ हुई, जिसे परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशुतोष बिस्वास, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा दिलीप कुमार साहू, महाप्रबंधक (प्रचालन) भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान को याद किया तथा भारतीय संविधान की व्यापक और मजबूत संरचना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा…
Read More
जिलाधिकारी ने एस आई आर कार्यों का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने एस आई आर कार्यों का निरीक्षण किया

वाराणसी। आज जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार  ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय चौक-रामनगर , कम्पोजिट विद्यालय वाजिदपुर , प्राथमिक विद्यालय रामदास और घसियारी टोला मानस मन्दिर दुर्गा कुण्ड के बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान भ्रमणशील रहकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के नाम फीडिंग करने, गणना प्रपत्रों के वितरण और बांटे गए प्रपत्रों को एकत्रित करने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रत्येक मतदाता से अपील की कि वे स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र…
Read More
स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर एनटीपीसी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर एनटीपीसी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

ऊंचाहार रायबरेली।जो समाज या संस्था अपने पूर्वजों या वरिष्ठों को याद रखती है तथा उनके अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ती है वह शिखर तक पहुंच कर अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करने में सक्षम होती है। उक्त विचार एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक तथा परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्त एनटीपीसी कर्मचारियों के लिए आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में व्यक्त किए।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एनटीपीसी को शीर्ष तक पहुंचाने में सेवानिवृत्त कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह बात नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए कंपनी के लिए समर्पित…
Read More
स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ऊंचाहार परियोजना में  समारोह : सलमान अली के गीतों पर झूम उठी एनटीपीसी

स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ऊंचाहार परियोजना में समारोह : सलमान अली के गीतों पर झूम उठी एनटीपीसी

ऊंचाहार। इंडियन आइडल के कलाकार सलमान अली ने एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ऊंचाहार परियोजना में आयोजित समारोह में अपने मोहक अंदाज से ऐसा समां बांधा कि एनटीपीसी का क्या युवा, क्या बच्चे सभी झूम कर सलमान अली के साथ कदमताल नाचने लगे। यहां तक कि महिलाएं भी थिरकने लगी। भव्य पांडाल में इंद्रधनुषी रोशनी के बीच जैसे ही म्यूजिकल नाइट के मुख्य कलाकार सलमान अली स्टेज पर आगाज किया उनकी पहली परफॉर्मेंस से ही दर्शक उनसे जुड़ा और अंत तक गीतों और नृत्यों में साथ देने लगा। ईश वंदना से शुरू हुई संगीतमई सुरों की महफ़िल फिल्मी…
Read More