सीएमडी बीसीसीएल ने बाघमारा में आयोजित महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में की अपनी सहभागिता

Spread the love

धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने  ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत माटीगाढ़ा डैम (ग्वाला धौड़ा, गोवर्धन पहाड़ी) बाघमारा में आयोजित 7-दिवसीय महायज्ञ एवं राधे-कृष्ण, शिव परिवार और हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया और पूजा-अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी को पुष्पांजलि अर्पित की और समाज तथा राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में सामुदायिक सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीसीसीएल क्षेत्रीय विकास एवं सामुदायिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है, और इस लक्ष्य की पूर्ति में स्थानीय समुदाय का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज और राष्ट्र के कल्याण के निमित्त सदैव प्रयासरत रहना चाहिए तथा सतत अपना सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक कुमार रंजीव,  के. के. सिंह, परियोजना पदाधिकारी,  पी. एस. के. सिन्हा तथा टी. एस. चौहान सहित बीसीसीएल के अनेक अधिकारी मौजूद थे। स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीसीसीएल कर्मी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *