SONBHADRA

रॉन्ग साइड और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सोनभद्र पुलिस का सख्त अभियान

रॉन्ग साइड और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सोनभद्र पुलिस का सख्त अभियान

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अचानक संचालित किया गया।अभियान के दौरान विशेष रूप से रॉन्ग साइड वाहन चलाने, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही थार और सफारी जैसे वाहनों द्वारा स्टंटबाजी, वाहनों पर लगे अवैध पास, अनधिकृत हूटर और सायरन की भी गहन जांच की गई। यातायात नियमों का…
Read More
अलाव तापते समय भड़की आग में बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, झोपड़ी जलकर खाक

अलाव तापते समय भड़की आग में बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, झोपड़ी जलकर खाक

कोन/सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला जासो देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब जासो देवी अपने पति जगन राम के साथ झोपड़ी में अंगीठी ताप रही थीं। आग सुलगाने के लिए जैसे ही अंगीठी में पुआल डाला गया, अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।आग इतनी तेजी से फैली कि बुजुर्ग महिला स्थिति को समझ पातीं, उससे पहले ही पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। आग में फंसने से…
Read More
बेटी के लिए रिश्ता देखने निकला था पिता, लौटकर तीसरी पत्नी संग पहुंचा घर, महिला थाना तक पहुंचा मामला

बेटी के लिए रिश्ता देखने निकला था पिता, लौटकर तीसरी पत्नी संग पहुंचा घर, महिला थाना तक पहुंचा मामला

सोनभद्र। जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने पूरे परिवार को हैरानी में डाल दिया। यहां एक व्यक्ति घर से यह कहकर निकला कि वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहा है, लेकिन कुछ दिन बाद जब वह वापस लौटा तो उसके साथ एक युवती मौजूद थी। बाद में खुलासा हुआ कि उसने बेटी के लिए रिश्ता देखने के बजाय खुद ही तीसरी शादी कर ली। यह मामला महिला थाना पुलिस तक पहुंच गया।महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंची दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने करीब 20 साल पहले अपनी पहली पत्नी…
Read More
पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी का मशीनरी सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 18 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:13 बजे पाइपलाइन छठ घाट, कहुआनाला के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए…
Read More
बाइक सवार ने पैदल महिला को मारी टक्कर, दोनों घायल, जिला अस्पताल रेफर

बाइक सवार ने पैदल महिला को मारी टक्कर, दोनों घायल, जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी/सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में रविवार देर शाम एक बाइक सवार ने पैदल बाजार से लौट रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटौली गांव के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रही विद्यावती देवी (55), पत्नी गुप्ता प्रसाद निवासी कटौली, बाजार से कुछ दूर अंधे मोड़ के पास पहुंची थीं। तभी मझौली की ओर जा रहे बाइक सवार मनीष कुमार (24), पुत्र सुरेंद्र कन्नौजिया निवासी मझौली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों घटनास्थल पर गिर…
Read More
अल्ट्राटेक डाला द्वारा किया गया जरूरतमंदो को कंबल वितरण

अल्ट्राटेक डाला द्वारा किया गया जरूरतमंदो को कंबल वितरण

डाला। (जी.जी.न्यूज) अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्क्स के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के मार्गदर्शन ,खान प्रमुख विवेक खोसला एवं मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में सोमवार को भलुवाटोला में 400 से अधिक गरीब जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क कंबल वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष, ओबरा श्रीमती चांदनी देवी ग्राम पंचायत बिल्ली प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ,इकाई प्रमुख संदीप  हिवरेकर , मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत, खान प्रमुख विवेक खोसला ,धर्मेंद्र कुमार पांडे , सुरेश जोशी एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे । इकाई…
Read More
निगाही क्षेत्र में एनसीएल द्वारा ‘अभ्युदय मेला – 2026’ का सफल आयोजन

निगाही क्षेत्र में एनसीएल द्वारा ‘अभ्युदय मेला – 2026’ का सफल आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सिंगरौली द्वारा रविवार को अपने निगाही क्षेत्र में ‘अभ्युदय मेला–2026’ का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। यह मेला निगाही परियोजना के स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक(वित्त)  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आशुतोष द्विवेदी व मुख्य सतर्कता अधिकारी, अजय कुमार जायसवाल की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सिलोस प्रेसिडेंट कृति महिला मंडल एनसीएल की अध्यक्ष श्रीमती बी. के. दुर्गा, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण, श्रीमती शीला द्विवेदी, श्रीमती रूबी जायसवाल सहित…
Read More
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण 

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण 

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर  की वरिष्ठ सदस्या  इन्दू सिंह के दिशा निर्देशन में सामाजिक कार्यो के लिए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर सदैव अग्रणी रही है। इसी क्रम में प्रेक्षागृह के प्रांगण में 81 गृह सहायिकाओं को कम्बल वितरण किया गया है। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन एवं निशा पांडेय ने संयुक्त रूप से सम्बोधन में कहा कि “आज के इस पुनीत अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान करना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवीय…
Read More
वनिता समाज के तत्वावधान में आयोजित ‘आनंद मेला 2025–26’ रहा सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक

वनिता समाज के तत्वावधान में आयोजित ‘आनंद मेला 2025–26’ रहा सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक

सोनभद्र। वनिता समाज, शक्तिनगर के तत्वावधान में एनटीपीसी सिंगरौली स्थित केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आयोजित दो दिवसीय ‘आनंद मेला 2025–26’ का 18 जनवरी 2026 को सफल, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने परिवार सहित सहभागिता कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मनोरंजन से परिपूर्ण इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। मेले का शुभारंभ 17 जनवरी 2026 को सायं 5:00 बजे किया गया था। मुख्य अतिथि  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली,  ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सामुदायिक एकता, पारिवारिक…
Read More
एनसीएल जयंत परियोजना में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न

एनसीएल जयंत परियोजना में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न

जयंत टीम ने सीडबल्यूएस टीम को हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की जयंत परियोजना में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। 12 जनवरी  से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 19 मैच खेले गए। समापन समारोह के दौरान महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अपने अपने उद्बोधन में उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और उपस्थित सभी को मानसिक एवं…
Read More