20
Jan
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सैनिक सम्मेलन एवं क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि पुलिसकर्मियों का मनोबल बना रहे और…
