दुद्धी में सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, शाखा दुद्धी के अध्यक्ष पद के लिए रमाशंकर गोंड का नामांकन कार्यक्रम हर्षोल्लास और जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने चुनावी उत्साह को बढ़ाया।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने बैंक के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्य हितों के संवर्धन और क्षेत्रीय बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया।

सभी ने प्रत्याशी को आगामी चुनाव में सफलता की शुभकामनाएँ दी और ग्रामीण समाज के हित में काम करने हेतु एकजुट समर्थन का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव में सहयोग और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता,ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ,अध्यक्ष नगर पंचायत दुद्धी कमलेश मोहन ,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा दुद्धी श्री श्रवण सिंह गोंड ,मण्डल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह , रामेश्वर राय , दिलीप पाण्डेय ,राकेश पाण्डेय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन , राजकुमार अग्रहरि , शीला मरावी ,रिती जायसवाल समेत तमाम लोगों को उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *