SONBHADRA

ओबरा चोपन मार्ग बना खनन संचालकों का निजी पार्किंग यार्ड, ब्लास्टिंग के दौरान घंटों जाम, सडक पर तैनात डंडाधारी गार्ड

ओबरा चोपन मार्ग बना खनन संचालकों का निजी पार्किंग यार्ड, ब्लास्टिंग के दौरान घंटों जाम, सडक पर तैनात डंडाधारी गार्ड

ओबरा। (जी.जी.न्यूज) ओबरा चोपन मुख्य मार्ग निजी खनन संचालकों की मनमानी और दबंगई का खुला मैदान बन चुका है। ओबरा बिल्ली खनन क्षेत्र में निजी खदान संचालकों द्वारा दोपहर के समय की जा रही ब्लास्टिंग के दौरान और उसके तुरंत बाद खदानों में चलने वाले टीपर और डंपर जानबूझकर सड़क के दोनों तरफ कतारबद्ध खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यह व्यस्त मार्ग पूरी तरह संकरा होकर जाम में तब्दील हो जाता है।दोपहर के समय जब स्कूल से बच्चों की वापसी, दफ्तरों का आवागमन और सवारी गाड़ियों की आवाजाही चरम पर होती है, उसी वक्त सड़क के दोनों ओर भारी…
Read More
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष की कठोर कैद

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष की कठोर कैद

सोनभद्र। करीब तीन वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने दोषसिद्ध पाते हुए विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह को 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की राशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता ने 25 दिसंबर 2022 को पिपरी थाने में तहरीर दी थी कि फेसबुक के माध्यम…
Read More
गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत दो को 10-10 साल की कठोर कैद

गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत दो को 10-10 साल की कठोर कैद

सोनभद्र: करीब पांच वर्ष पूर्व दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने गैंग लीडर एजाज उर्फ आशिक और उसके सक्रिय सदस्य शोएब को दोषसिद्ध पाते हुए 10-10 वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने 2 नवंबर 2020 को चोपन थाने में तहरीर दी थी कि एजाज उर्फ आशिक पुत्र…
Read More
24 जनवरी को साहित्य दर्शन पुस्तक का विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

24 जनवरी को साहित्य दर्शन पुस्तक का विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

सोनभद्र। शहीद स्थल करारी, साहित्य दीप संस्थान एवं दयानंद साहित्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 2 बजे कचहरी स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सम्मान समारोह, कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तीसरी पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।  जिसमें मखदूम फूलपुर प्रयागराज, शिवदास चंदौली, प्रकाश मिर्जापुरी, धर्म देव चंचल अहरौरा, रामनरेश पाल वाराणसी के अलावा जनपद के कवियों का काव्य पाठ होगा। नवनिर्वाचित सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट व महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एड का अभिनंदन होगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उक्त आयोजन किया गया…
Read More
पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में नया योग कक्षा स्थापित

पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में नया योग कक्षा स्थापित

सोनभद्र। पतंजलि योग समिति सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक,संयोजक तथा पदाधिकारीयों के मार्गदर्शन व पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को पीडब्लूडी संघ भवन में नया योग कक्षा स्थापित किया गया। इस दौरान करें योग रहें निरोग के तहत योगाभ्यास कराया गया।मंडी योग समिति के नियमित योग साधक एसपी मेहता द्वारा अपना खुद का योग कक्षा स्थापित किया गया। जिन्हें पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।  उपस्थित सभी योग साधकों को योग संदेश देकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया । इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कार्यकारणी सदस्यध्प्रमुख…
Read More
गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम – शैलेंद्र यादव

गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम – शैलेंद्र यादव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा हो रहा संचालन सोनभद्र। गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम। उक्त बातें अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कही है।सचिव ने कहा कि अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत में वर्ष 2023 के हत्या के प्रयास मामले में जो दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की घटना थी के प्रकरण में गरीब असहाय का लंबे समय से जेल में निरुद्ध बंदी अजीत पटेल पुत्र…
Read More
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच: एनटीपीसी विंध्याचल की पहल से क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच: एनटीपीसी विंध्याचल की पहल से क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

सोनभद्र, सिंगरौली। खेलों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत 20 जनवरी, 2026 को मिनी स्टेडियम, नवजीवन विहार, विंध्यनगर में ग्रामीण टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पाँच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 20 टीमों ने भाग लिया, जिससे आयोजन को खासा उत्साह और जनभागीदारी मिली। उद्घाटन मुकाबला अनपरा और सरसवाह की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन समारोह में स्टेशन की ओर से कार्यपालक (सीएसआर) निखिल जायसवाल की उपस्थिति रही, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती…
Read More
कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी का दो दिवसीय एनसीएल दौरा सम्पन्न

कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी का दो दिवसीय एनसीएल दौरा सम्पन्न

बीना, अमलोरी एवं निगाही परियोजनाओं का किया निरीक्षण, संविदा कर्मियों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं कार्य-परिस्थितियों की हुई समीक्षा सोनभद्र, सिंगरौली।  संविदा कर्मियों के वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी के उद्देश्य से गठित कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी ने एनसीएल की बीना,अमलोरी एवं निगाही परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्यों में केशव राव, निदेशक (मानव संसाधन)-एमएसीएल, मनीष कुमार, निदेशक (मानव संसाधन)-एनसीएल, मु.अंजार आलम, निदेशक (वित्त), ईसीएल, सी.एस. तिवारी, निदेशक (तकनीकी), सीसीएल,  गौतम बनर्जी, कार्यकारी निदेशक (एचआर), सीआईएल, जयब्रत मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमसी), सीआईएल, रंजन बेहरा (बीएमएस),  शिवकांत पांडे (एचएमएस), नरेश मंडल (एटक),  मानस चटर्जी…
Read More
भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने 31 किमी पदयात्रा कर रोजगार सामाजिक न्याय पदयात्रा को दिया समर्थन

भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने 31 किमी पदयात्रा कर रोजगार सामाजिक न्याय पदयात्रा को दिया समर्थन

सोनभद्र। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने 31 किलोमीटर की पदयात्रा कर “रोजगार एवं सामाजिक न्याय पदयात्रा” को समर्थन दिया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर जननायक सांसद संजय सिंह को भेंट की गई।“युवाओं को रोजगार दो” के संकल्प के साथ आयोजित पदयात्रा में भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष जनसेवक छात्र नेता विजय शंकर यादव अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।विजय शंकर यादव ने कहा कि मौजूदा समय में छात्र और युवा वर्ग गहरी निराशा से जूझ रहा है। रोजगार से जुड़ी परीक्षाएं न तो समय पर हो रही हैं और न ही पूरी पारदर्शिता के साथ…
Read More
प्रेस क्लब डाला ने असहायों वंचितों में बांटे कंबल

प्रेस क्लब डाला ने असहायों वंचितों में बांटे कंबल

डाला, सोनभद्र(राकेश जायसवाल)। भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब डाला द्वारा नगर पंचायत डाला के वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 व 10 के असहाय एवं वंचित लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब, वृद्ध, मजदूर तथा ठंड से सर्वाधिक प्रभावित परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव की राहत प्रदान की गई।कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने किया। उन्होंने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरित किए और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत…
Read More