पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में नया योग कक्षा स्थापित

Spread the love

सोनभद्र। पतंजलि योग समिति सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक,संयोजक तथा पदाधिकारीयों के मार्गदर्शन व पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को पीडब्लूडी संघ भवन में नया योग कक्षा स्थापित किया गया। इस दौरान करें योग रहें निरोग के तहत योगाभ्यास कराया गया।
मंडी योग समिति के नियमित योग साधक एसपी मेहता द्वारा अपना खुद का योग कक्षा स्थापित किया गया। जिन्हें पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।  उपस्थित सभी योग साधकों को योग संदेश देकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया । इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कार्यकारणी सदस्यध्प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चैबे, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, मंडी योग समिति कक्षा प्रभारी हेमंत जैन, रामसेवक पांडेय ,एसपी मेहता, राजेश कुमार, पन्नालाल सोनी, नारसिंह,डॉक्टर मनोज चैधरी, अशोक कुमार,अभय नारायण सिंह, सुरेश कुमार, रामबाबू,पंचम, माधव सोनी समेत काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *