23
Jan
सोनभद्र। जनपद में धान खरीद की धीमी रफ्तार को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों की शिकायत पर मंडी पहुंचे किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने हालात का जायजा लिया, जहां धान खरीद बेहद धीमी गति से होती मिली। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने प्रमुख सचिव खाद्यान्न एवं रसद से फोन पर बातचीत कर प्रत्येक क्रय केंद्र पर काटा और तौल की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि अन्नदाताओं को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने जनपद के धान खरीद प्रभारी से भी आग्रह किया कि वे स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें और मंडी…
