नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मार्क ड्रिल का आयोजन किया जायेगा

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि 23 जनवरी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर पुलिस लाइन में सायं 05ः00 बजे मार्क ड्रिल का आयोजन किया जायेगा जिसमें आपदा के दौरान किये जाने वाले बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी, उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का जनपद में भव्य आयोजन किया जायेगा जिसका जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा किया जायेगा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसार किया जायेगा इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांग विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह, उपायुक्त उद्योग, रेशम विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी, इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। जनपद के एक उत्पाद एक व्यंजन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी इस दौरान खादी ग्रामोद्योग विभाग, पीएम सूर्य घर से संबंधित प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *