SONBHADRA

बुद्ध विहार बेलहत्थी में लाइफ केयर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

बुद्ध विहार बेलहत्थी में लाइफ केयर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

सोनभद्र। बुद्ध विहार बेलहत्थी परिसर में शनिवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। शिविर में 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं मरीजों को आवश्यक दवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क वितरित की गईं। मेडिकल कैंप के दौरान जरूरतमंदों के बीच लगभग 500 कंबल एवं अल्पाहार का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली। लाइफ केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद प्रजापति ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने मानवता, करुणा…
Read More
थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे, ऐ हिंद हम तुझको कभी झुकने न देंगे – ईश्वर विरागी

थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे, ऐ हिंद हम तुझको कभी झुकने न देंगे – ईश्वर विरागी

कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तृतीय पुस्तक साहित्य दर्शन का हुआ विमोचन  सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजनसोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी, साहित्य दीप संस्थान व दयानंद साहित्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तृतीय पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन किया गया। साथ ही नव निर्वाचित बार के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट  का सारस्वत अभिनन्दन किया गया। कवयित्री चंद्रलेखा सिंह को भी अंगवस्त्र माल्यार्पण कर साहित्य सर्जना के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई मानिंद लोगों को अंगवस्त्र, पुस्तक, डायरी व लेखनी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महामहिम…
Read More
तीन दिवसीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

तीन दिवसीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

सोनभद्र। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आगाज हुआ। जनपद के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने फीता काटकर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टाल और प्रदर्शित चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत दस्तावेज है। प्रदर्शनी में मुख्य…
Read More
पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी का किया खुलासा, 9 गोवंश बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी का किया खुलासा, 9 गोवंश बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना विण्ढमगंज पुलिस ने 9 गोवंश के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिवकुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुड़ीसेमर से अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश यादव पुत्र स्व. राम अवतार निवासी साउडीहा थाना हाथीनाला तथा अशोक यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम…
Read More
अंबेडकर पार्क में ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम पर चला विशेष सफाई अभियान

अंबेडकर पार्क में ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम पर चला विशेष सफाई अभियान

पिपरी। गणतंत्र दिवस के पूर्व अंबेडकर पार्क को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पार्क समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्क में फैले कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया, झाड़ियों की कटाई की गई तथा बैठने की जगहों और पगडंडियों की सफाई की गई। इस अवसर पर पार्क से जुड़े हॉस्टल में रहने वाले बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। अभियान को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कन्हैयालाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य…
Read More
जनपद के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, 63 मामलों का मौके पर निस्तारण

जनपद के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, 63 मामलों का मौके पर निस्तारण

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर शुक्रवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार थाना ओबरा, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा थाना रॉबर्ट्सगंज, क्षेत्राधिकारी पिपरी थाना अनपरा एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी थाना दुद्धी में उपस्थित रहे। अन्य राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस आयोजित किया गया।समाधान दिवस के दौरान भूमि संबंधी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने…
Read More
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, नोडल अधिकारी का इस्तीफा

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, नोडल अधिकारी का इस्तीफा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। निजी अस्पतालों और झोला छाप डॉक्टरों की जांच के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आज़ाद बिंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. कीर्ति आज़ाद बिंद ने सह-नोडल अधिकारी पर मनमानी और बिना सूचना के कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सह-नोडल अधिकारी द्वारा की जा रही जांच और कार्रवाई की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिसके चलते वे प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया को सही जानकारी देने में असमर्थ हो रहे…
Read More
वह दिन दूर नहीं जब सोनभद्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे – कौशलेंद्र पटेल

वह दिन दूर नहीं जब सोनभद्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे – कौशलेंद्र पटेल

सोनभद्र: सोनभद्र विधायक खेल महाकुंभ के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मिनी खेल स्टेडियम कोटास में शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस जज्बे और जोश के साथ सोनभद्र में विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, उससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल प्रतीत होता है।उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सोनभद्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। इस आयोजन के लिए उन्होंने सदर विधायक…
Read More
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क किनारे खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस सोनभद्र की सख्त कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क किनारे खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस सोनभद्र की सख्त कार्रवाई

सोनभद्र। शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा अभियान योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन सोनभद्र डॉ. चारू द्विवेदी एवं यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यातायात पुलिस बल द्वारा सड़क किनारे अव्यवस्थित एवं अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी व दंडात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, यातायात नियमों का पालन…
Read More
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

चुर्क, सोनभद्र। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता के महत्व…
Read More